प्रतापगढ़: आशनाई में नाराज युवक ने प्रेमिका के घर के सामने की आत्मदाह की कोशिश, आग की लपटों में युवक को घिरा देख मची अफरा-तफरी 

प्रतापगढ़। जनपद में बड़ी घटना हो गई। आशनाई के चक्कर में एक युवक द्वारा खुद को आग के हवाले करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक ने आत्मदाह का प्रयास युवती के घर के सामने किया। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय फिर प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अवसानगंज संग्रामगढ़ बाजार निवासी है युवक

आशनाई के चक्कर में अवसानगंज संग्रामगढ़ बाजार निवासी 23 वर्षीय सूरज पटवा ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से जल गया। उसका पड़ोस के एक गांव की युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। रविवार देर शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे युवक काफी नाराज हो गया था।

आग की लपटों में युवक को घिरा देख मची अफरा-तफरी

बताया जाता है कि गुस्से और आवेश में आए सूरज ने युवती के घर के सामने पहुंचकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली। युवक आग की लपटों में घिरा तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही युवक के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से सूरज को तत्काल उपचार के लिए कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

युवती व स्वजन घटना से सहमे

युवती और उसके परिवार के लोग भी घटना से सहमे हुए हैं। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के साथ ही पूछताछ कर रही है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर एके गुप्ता का कहना है कि युवक के शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। एसओ मनोज तोमर का कहना है कि युवक द्वारा खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाए जाने के मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000