प्रेमिका को फोन कर कहा-मैं आत्महत्या कर रहा हूं…फिर आम के बाग में फंदे पर लटका मिला युवक

मेरठ के दौराला में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में सुपरवाइजर सुमित सैनी (31) का शव सोमवार को दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव में आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया सुमित ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की है।उसने मरने से पहले अपनी प्रेमिका को फोनकर आत्महत्या करने की बात कही थी। जेब से निकले आधार कार्ड से पुलिस ने उसी शिनाख्त की और मामले की जानकारी परिजनों को दी। सुमित पर परतापुर, कंकरखेड़ा और टीपीनगर में दुष्कर्म और धमकी देने के मुकदमे दर्ज हैं।

जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव निवासी सुमित पुत्र कृष्णपाल के भाई दीपक ने बताया कि सुमित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू सकौती रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के अधीन सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। सोमवार सुबह खेतों में जा रहे मजदूरों ने सुमित का शव आम के बाग में लटका देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सुमित के शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
दीपक ने कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती पर आरोप लगाते हुए दौराला थाने में तहरीर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच में सामने आया है कि सुमित एक युवती से प्रेम करता था। आत्महत्या से पहले भी उसने युवती को फोन किया था ऐसी जानकारी सामने आई है। सुमित के फोन से बातचीत की एक ऑडियो भी मिली है जिसकी जांच की जा रही है। सीओ का कहना है कि तहरीर आ गई है जांच की जा रही है।
आत्महत्या से पहले प्रेमिका से की बात

पुलिस ने बताया कि ड्यूटी पूरी कर सुमित बाइक से बाग में पहुंचा। यहां उसने प्रेमिका को फोन मिलाया और उससे बात की। सुमित ने फोन पर कहा कि वह उससे बेहद प्यार करता है और आत्महत्या करने करने जा रहा है। युवती के इन्कार के बाद वह फंदे पर लटक गया। भाई दीपक ने बताया कि युवती सुमित पर शादी का दबाव बना रही थी।

तीन साल पहले जब सुमित ने शादी से इन्कार कर दिया तो युवती ने सुमित के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सुमित जेल चला गया था। सुमित फिलहाल जमानत पर चल रहा था। युवती ने दोबारा सुमित पर धमकी देने के गंभीर आरोप लगाकर टीपीनगर और परतापुर थाने में दो मुकदमे और दर्ज कराए थे।। सुमित मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की।

कल तक जीने नहीं देगी, कोई नहीं मुझे तो मरना ही है

आत्महत्या करने से पहले सुमित की उसकी प्रेमिका के साथ सोशल मीडिया पर भी चैट हुई थी। इसमें युवती ने कहा था कि तुझे जो करना है कर ले, तुझे क्या लगता है कि ब्लैकमेल करेगा तो केस वापस ले लूंगी। सुमित ने कहा कि अपने केस को दहेज में ले जा और बोला मुझे पता है कि तूने पूरी चैट के स्क्रीनशॉट ले लिए हैं, इसके बाद तू कल तक भी मुझे जीने नहीं देगी। पर कोई नहीं मुझे तो मरना ही है। आई लव यू

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000