ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग कराने वाले भाजपा विधायक पीएन पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दिया तगड़ा जवाब, जानें क्या कहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजकल जातीय समीकरणों और संगठनात्मक अनुशासन को लेकर एक नई बहस छिड़ी हुई है। तीन बड़ी खबरों ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हलचल मचा दी है। भीषण शीत लहर में गर्माहट पैदा कर दी है।

ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की झाड़ के बाद भाजपा विधायक पीएन पाठक की वह एक्स पोस्ट जिसे सीधे तौर पर पंकज चौधरी को जवाब माना जा रहा है। क्या ब्राह्मणों को दी गई यह नसीहत दरअसल ठाकुर विधायकों और अन्य बिरादरियों के लिए भी एक बड़ा संकेत है।सात बार के सांसद और नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के इस सख्त तेवर के पीछे क्या दिल्ली का हाथ है।

पीएन पाठक की एक्स पोस्ट-ब्राह्मण समाज का मार्गदर्शक है, विभाजक नहीं

यूपी में ब्राह्मण विधायकों की बैठक विधायक पीएन पाठक(पंचानन पाठक)के अगुवाई में हुई थी। बैठक के चार दिन बाद विधायक पीएन पाठक ने खामोशी तोड़ी है। पीएन पाठक ने एक्स पर एक पोस्ट किया जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। पीएन पाठक ने लिखा कि ब्राह्मण समाज का मार्गदर्शक, विचारक और संतुलनकर्ता है। ब्राह्मण एकत्र होते हैं, वहां चिंतन का मंथन होता है, विभाजन नहीं।

सियासी पंडितों का यह है, मानना

सियासी पंडितों का मानना है कि यह एक्स पोस्ट सीधे तौर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के उस बयान का जवाब है, जिसमें उन्होंने ऐसी बैठकों को अनुशासनहीनता और जातिवादी राजनीति करार दिया था।पीएन पाठक ने अपने शब्दों से यह स्पष्ट कर दिया कि यह बैठक किसी गुटबाजी के लिए नहीं,बल्कि हिंदू अस्मिता को सशक्त करने के लिए थी।

ठाकुर विधायकों के लिए अलर्ट, साल- 2024 की गलती सुधारने की कोशिश

इस बात की भी गहराई से विश्लेषण किया गया कि यह नसीहत सिर्फ ब्राह्मणों तक सीमित नहीं है। निशाना उन ठाकुर विधायकों पर भी है जो अक्सर अपनी कुटुंब बैठकें करते हैं। याद रहे कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ठाकुर समाज की पंचायतों ने पश्चिमी यूपी में भाजपा का समीकरण बिगाड़ दिया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सख्त रुख एक संदेश है कि अब पार्टी के भीतर किसी भी जाति विशेष की समानांतर सत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ठाकुरवाद के आरोपों से घिरी सरकार और संगठन अब अपनी छवि सर्वसमावेशी बनाने की कवायद में है ताकि विपक्षी दलों को जाति के आधार पर घेरने का मौका न मिले।

पंकज चौधरी का बढ़ता इकबाल,क्या यह दिल्ली का है, सीधा संदेश

पंकज चौधरी सात बार के सांसद हैं और अनुभव के मामले में कई दिग्गजों से सीनियर हैं, जिस तरह से पंकज चौधरी ने दो बार सार्वजनिक रूप से विधायकों को चेतावनी दी, उससे साफ है कि उन्हें शीर्ष नेतृत्व (पीएम मोदी और अमित शाह) का पूरा समर्थन हासिल है।

यह बैठकें उस समय हुईं जब सभी जनप्रतिनिधियों को मतदाता पुनरीक्षण (एस‌आईआर) के काम में जुटने का निर्देश था। संगठन का मानना है कि ऐसे समय में जातीय डिनर डिप्लोमेसी करना अनुशासन के खिलाफ है। अब यह तय माना जा रहा है कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन पूरी तरह से डिसीसिव मोड में रहेगा और किसी भी दबाव की राजनीति को जगह नहीं मिलेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000