उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में बदमाश बेख़ौफ़: क्लिनिक से घर जाते समय डॉक्टर को लोहे की रॉड व डंडों से पीटा, गंभीर रूप से घायल By Pratibha Rajdar On Jan 3, 2026 784 प्रतापगढ़ में क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे एक रेडियोलॉजिस्ट पर शनिवार शाम हमला हो गया। अज्ञात बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से उन पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई। पल्टन बाजार निवासी डॉ. शिवमूर्ति लाल मौर्य राजा प्रताप बहादुर पार्क में ‘निदान केंद्र’ नाम से अपना अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते हैं। गंभीर रूप से घायल डॉक्टर शिवमूर्ति लाल शनिवार शाम को डॉ. मौर्य अपने सहयोगी डॉ. सचिन मौर्य के साथ क्लीनिक बंद करके घर जा रहे थे। जीआईसी के सामने एक गली में पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उनकी स्कूटी रोक ली और डॉ. शिवमूर्ति लाल मौर्य पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल चिकित्सक को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। अपराध 784 Share