पिता का गला दबाकर मारने पर बहन व भांजी ने रोका तो तीनों को कुल्हाड़ी से काट डाला, कुएं में फेंका तीनो का शव

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम लोकापुर विशानी में बड़े बेटे ने पिता राम सिंह पटेल (55), बहन साधना देवी (24) और भांजी आस्था (14) को कुल्हाड़ी से काटकर शव को गांव के एक कुएं में फेंक दिया। तीनों शुक्रवार रात से लापता थे। आरोपी बेटे मुकेश कुमार ने 10 बिसवा जमीन के लिए वारदात को अंजाम दिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या का खुलासा हुआ।

पुलिस ने करीब चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। वहीं, इसी संपत्ति के विवाद में शनिवार दोपहर आरोपी ने अपने छोटे भाई मुकुंद लाल पटेल को गोली मार दी थी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया था। पता चला कि घटना के एक दिन पहले मुकुंद के पिता राम सिंह, बहन साधना देवी और भांजी आस्था घर में ताला बंद कर कहीं चले गए। मामले में रविवार को मुकुंद ने बड़े भाई पर आशंका जताते हुए मऊआइमा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोमवार पुलिस ने आरोपी मुकेश को जिला न्यायालय के पास से पकड़ा तो मामले का खुलासा हो गया। उसने बताया कि पिता राम सिंह से चार बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने छोटे बेटे मुकुंद के नाम पर जमीन लिख दी। इसी में से वह 10 बिसवा जमीन अपने नाम करवाना चाहता था लेकिन पिता ने जमीन देने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर पिता से वह नाराज हो गया। शुक्रवार रात वह पिता राम सिंह की हत्या करने गया घर गया था। सो रहे पिता का गला दबाकर मारने का प्रयास किया तो बहन साधना और बड़ी बहन किरण की बेटी आस्था ने देख लिया। उन्होंने बीच बचाव किया तो पास पड़ी एक कुल्हाड़ी से तीनों की हत्या कर दी।

कोहरे का फायदा उठाकर शव लगाया ठिकाना

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पेट और सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। कोहरे का फायदा उठाकर तीनों के शवों को पास के कुएं में फेंक दिया और फिर शव को छिपाने के लिए उसने कुएं के अंदर पुआल डाल दिया। पुलिस ने आरोपी के मुकेश कुमार पटेल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। बहरहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पूरे इलाके को सील कर चार घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी पर मौके पर गंगानगर डीसीपी, एसीपी फूलपुर, एसीपी सोरांव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास पूरे इलाके को सील कर मौके पर अग्निनशमन की टीम व गोताखोर बुलाए गए। टीम मौके पर पहुंची कुएं को खंगालना शुरू किया। शाम करीब सात बजे तीनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। तीनों के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। शव को बाहर निकाला गया तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

शादीशुदा मुकेश परिवार से रहता था अलग

पुलिस जांच मे पता चला कि मृतक राम सिंह के दो बेटे हैं। मुकेश कुमार बड़ा जबकि मुकुंद लाल छोटा बेटा है। मुकेश कुमार की शादी हो चुकी है और वह अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है। जबकि राम सिंह के साथ मुकुंद, साधना और किरण की बेटी आस्था रहती थी। राम सिंह मुकेश को पसंद नहीं करते थे। इसलिए गांव का मकान और करीब चार बीघा खेती को उन्होंने मुकुंद के नाम लिख दिया। इसी बात से आरोपी नाराज था। 10 बिसवा जमीन के विवाद में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी मुकेश कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है, मामले की जांच की जा रही है। कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000