मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदे की पार: हालत देख सहम गई पुलिस

यूपी के बांदा जिले में बच्ची से रेप के दोषी अमित रैकवार को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने महज 56 दिन में दोषी को सजा सुनाई। दोषी अमित रैकवार ने टॉफी का लालच देकर बच्ची के साथ हैवानियत की थी। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में छह साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।

चार्जशीट दाखिल होने के 56 दिनों के अंदर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दोषी को तब तक फांसी के फंदे पर लटकाए रखा जाए, जब तक उसकी जान न निकल जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। मामला कालिंजर थाना क्षेत्र का है।

थाना क्षेत्र में 25.07.2025 को एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। दरअसल, अमित रैकवार (30) पुत्र बाबू निवासी महोरछा, एक छह वर्षीय बच्ची को टॉफी का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। अमित ने घर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

फिर उसे डरा-धमका कर कहा कि अगर किसी को घर में बताया तो जान से मार दूंगा। बच्ची को धमकी देकर अमित फरार हो गया। बच्ची डरी-सहमी घर पहुंची। उस समय माता-पिता खेत में काम करने गए थे। जब वह वापस लौटे तो देखा कि बच्ची जोर-जोर से रो रही थी।

उन्होंने रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी बात बताई। आनन-फानन में पिता ने कालिंजर थाने पर घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे और बच्ची को तत्काल ननैनी CHC ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

11 दिन तक कानपुर में भर्ती रही बच्ची

मेडिकल कॉलेज में भी हालत गंभीर देख बच्ची को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में 11 दिन तक बच्ची भर्ती रही, जहां उसका ऑपरेशन हुआ। जब वह बोलने स्थिति में आई, तब पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। अमित ने बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। बच्ची के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म थे। उसे दांत से काटा गया था। बांया हाथ भी टूटा हुआ था, जीभ और गला भी कटा था। बच्ची की हालत देख पुलिस सहम गई थी।

वारदात के एक दिन बाद अरेस्ट हो गया था दोषी अमित

इसी बीच SP पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस अमित की तलाश में जुटी थी। अमित को पकड़ने के लिए तुरंत कालिंजर थाना पुलिस व SOG सहित कई टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 26.07.2025 को अमित को ग्राम गुढ़ाकला, गुड़ा मंदिर रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान अमित ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों पैर में गोली लगने से अमित घायल हो गया।

56 दिन में दोषी को मिली सजा

मामले में कालिंजर थानाध्यक्ष की टीम ने बेहतरीन काम किया। जांच के दौरान मेडिकल, फॉरेंसिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का एकत्र करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में 7 अक्टूबर 2025 को चार्जशीट दाखिल कर दी। 12 नवंबर 2025 को 10 गवाह पेश किए गए। 56 दिन में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने पॉक्सो एक्ट के तहत अमित को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई और 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने दोषी अमित को फांसी की सजा सुनाते हुए कहा कि, “ऐसे दोषी को कम सजा देने का मतलब है पीड़िता के साथ अन्याय होना। इसे तब तक फंदे पर लटकाया जाए, जब तक इसका दम न टूट जाए।” वहीं कोर्ट के इस फैसले को सुन बच्ची के माता-पिता रो पड़े। उन्होंने कहा कि आज उनकी बेटी को न्याय मिला है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000