मां के सामने बेटे की बेरहमी से हत्या: 35 मिनट तक तड़पता रहा बेटा

सोनीपत के मल्हा माजरा गांव में बुधवार की रात कड़ाके की ठंड में करीब 35 मिनट तक डर और बेबसी का मंजर बना रहा। लूट के लिए घर में घुसे बदमाशों ने सुनीता के सामने उसके 26 वर्षीय बेटे साहिल के सीने में चाकू उतार दिया। खून से लथपथ बेटा तड़पता रहा और डरी-सहमी मां बर्फ सी जमी रही कादियान ने डीसीपी क्राइम नरेंद्र बताया है कि बदमाश देर रात करीब एक बजे घर में पिछले हिस्से की दीवार के सहारे चढ़कर अंदर घुसे। इस वजह से घर के सामने लगे सीसीटीवी में उनकी तस्वीरें नहीं आईं। आशंका है कि घटना से पहले रेकी की गई होगी।

दरवाजे पर दस्तक सुनकर सुनीता सबसे पहले अपने कमरे से बाहर निकलीं। उनके सामने बदमाश दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। एक बदमाश ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। तीन बिना चेहरा ढके थे। मां के सामने ही साहिल के सीने में बदमाशों ने चाकू घोंपा। चाकू लगते ही बेटा साहिल फर्श पर गिर गया। फिर बदमाशों ने सुनीता को कमरे में बंद कर दिया। करीब 35 मिनट तक बदमाश घर के कमरों में घुसकर कीमती सामान लूटते रहे। बदमाश सुनीता को बार-बार धमकाते रहे। जब सब्र का बांध टूटा तो सुनीता चिल्लाने लगीं। पकड़े जाने के डर से बदमाश उनके कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर जाली का गेट बंद कर भाग गए।

इसके बाद जाली का गेट खोलकर सुनीता बाहर निकलीं और खून से लथपथ साहिल को देख चिल्लाते हुए ऊपर किराएदार के कमरे की तरफ भागीं। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने साहिल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बदमाश सुनीता का मोबाइल और कार की चाबी भी साथ ले गए।

पहले पति की मौत ने दिया जख्म, अब बदमाशों ने बेटा छीनकर दिया कमी न भूलने वाला दर्द

सुनीता के पति राजेश की दो साल पहले ही हृदयघात से मौत हुई थी। पति के निधन के बाद सुनीता ने जैसे-तैसे बेटों के सहारे जीवन को आगे बढ़ाया। अब बदमाशों ने लूटपाट के बाद बेटे की हत्या कर उनका सबकुछ गहरे जख्म दिए हैं।

बड़ा सवाल… किराएदार को क्यों नहीं लगी भनक

घटना के समय मकान की पहली मंजिल पर महेंद्रगढ़ निवासी किराएदार हितेश मौजूद था। बताया जा रहा है वह काम करके रात को लौटा और सो गया। वारदात के 35 मिनट बाद सुनीता ऊपर गईं और उसे जगाया तब गांव के लोगों को घटना के बारे में पता चला। सवाल उठता है कि किराएदार को वारदात की भनक क्यों नहीं लगी ? बदमाशों ने घर में घुसने के लिए दरवाजा तोड़ा था और अलमारियां खंगाली थी। इस दौरान सुनीता चीखती और चिल्लाती भी रहीं।

सुनसान स्थान पर रहने वालों की सुरक्षा पर सवाल

साहिल की हत्या से गांव में मातम पसरा है। हर चेहरा गमगीन है। लोग कह रहे हैं कि एक मां से पहले पति छिन गया और अब बेरहमी से उनके जवान बेटे की हत्या कर दी गई। यही नहीं, इस घटना ने सुनसान इलाकों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने बदमाशों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

14 दिन में चार हत्या, दो अन्य का खुलासा

सोनीपत। सोनीपत जिले में पिछले 14 दिन में हत्या की चार वारदात सामना आने के दो वारदात का खुलासा हो चुका है। इनमें से दो में अवैध संबंध तो दो में लूट की साजिश जिम्मेदार बताई जा रही है।

– 26 दिसंबर 2025 को जिले के गांव सलीमसर टराली में दिल्ली विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त रामनिवास की पत्नी उषा (55) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। आटा पिसवाने चक्की पर गई उषा के गले से सोने की चेन, कानों की बालियां और हाथ से सोने की अंगूठी गायब मिली थी।

– एक जनवरी को गन्नौर तहसील के गांव राजपुर में दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त एसआई दलबीर (60) कही हत्या। शव घर के पास स्थित मिठाई के डिब्बे बनाने की फैक्टरी के कमरे में मिला था। पुलिस ने हत्यारोपी गांव के सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है।

– 6 जनवरी को सोनीपत के कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में केयरटेकर रामकिशन (38) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी सरिता ने दो माह पहले रिलेशन में आए पति के दोस्त सतपाल के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया।

– 1 जनवरी को खुलासा हुआ था कि 12 सितंबर 2025 को बहालगढ़ में मिला अधजला शव बागपत उत्तर प्रदेश के गांव निवाड़ा निवासी आस मोहम्मद का था। मुठभेड़ के बाद हत्या का एक आरोपी समीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया था तो उसके भाई साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन आस मोहम्मद के राठधना निवासी सौतेले ससुर राजेश ने सचिवालय पहुंचकर जहर पी लिया था। आत्महत्या की कोशिश के बाद से वह अस्पताल में उपचाराधीन था। वीरवार को पुलिस ने समीर और राजेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा समीर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने वाली आस मोहम्मद की पत्नी शबाना और उसकी सास हलीमा को भी पुलिस पकड़ चुकी है।

– 7 जनवरी को गोहाना तहसील के गांव विचपड़ी में करीब एक माह से 57 वर्षीय रामफल के लापता हो के मामले में नया मोड़ आ गया। 18 दिसंबर 2025 को सदर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले भतीजे सत्यवान ने अब गांव के ही दो-तीन युवकों पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए केस दर्ज कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000