प्रैंक के नाम पर जानलेवा खेल, छात्र पर फेंका पेट्रोल, निचला हिस्सा 8 प्रतिशत तक झुलसा

मुरादाबाद जिले में प्रैंक के नाम पर एक काॅलेज छात्र को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दिन दहला देने वाला मामले सामने आया है। शहर के नामी हिंदू कॉलेज में प्रैंक के नाम पर एक छात्र को जिंदा जलाने की कोशिश की गई।

छात्र के शरीर का निचला हिस्सा लगभग 8 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के सदर कोतवाली इलाके की है।कोतवाली पुलिस की शुरुआती जांच और एसपी सिटी कुमार रणवीर सिंह ने बताया की बीकॉम तीसरे वर्ष के छात्र पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी छात्र आरुष ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने केवल एक ‘प्रैंक’ करने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया था।

प्रैंक के नाम पर जानलेवा खेल

हिंदू ​कॉलेज परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस पूछताछ में आरोपी आरुष ने बताया कि उसने प्रैंक करने के लिए पहले छात्र की जांघों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका और फिर लाइटर से जला दिया। आरोपी ने बताया कि उसने केवल मचाक करने के इरादे से ऐसा किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया है कि भले ही इसे प्रैंक बताया जा रहा हो, लेकिन कानूनन इस लापरवाही और जानलेवा कृत्य के लिए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर 1 बजे थाना कोतवाली के हिंदू कॉलेज में एक छात्र अपने कॉलेज की सीढ़ियों से उतर रहा था।उसके ऊपर एक छात्र ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और वह उसकी जांघों पर लगा लगा दी। आग लगने के कारण वह झुलस गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000