एन्टी करप्शन टीम प्रयागराज की बड़ी कार्यवाही, 87 हजार, 5 सौ रूपये घूस लेते नगरपालिका के निलंबित बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, ईओ ढकवा भी बने हैं, आरोपी

प्रतापगढ़। एन्टी करप्शन प्रयागराज मण्डल प्रयागराज इकाई द्वारा नगर पालिका परिषद बेला, प्रतापगढ़ के दफ्तर में आज दोपहर में बड़ी कार्यवाही करते हुए निलंबित लिपिक प्रशान्त सिंह को 87,500/-रु0 रिश्वत मांगे जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एन्टी करप्शन टीम ने नगरपालिका के निलंबित बाबू प्रशांत सिंह को घूस लेते रंगे हाथों दबोच कर कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ ले गई। जहाँ सम्प्रति लिपिक (टाइपिस्ट) नगर पालिका परिषद् बेल्हा प्रतापगढ़ व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ढ़कवा, प्रतापगढ़ पर मुकदमा लिखा गया।

शिकायतकर्ता प्रवीण सिंह पुत्र रामपाल सिंह, निवासी- रोही, पोस्ट- रोही, थाना- उँज, जनपद- भदोही हाल पता- उस्तापुर, थाना- झुंसी, जनपद- प्रयागराज द्वारा इकाई में दिये गये प्रार्थना पत्र दिनांकित 06.01.2026 जिसमें अराजपत्रित लोकसेवक अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव व लिपिक प्रशान्त सिंह द्वारा शिकायतकर्ता उपरोक्त के फर्म मेसर्स कैलाश गंगापुरम, प्रयागराज को आवंटित कार्यो को प्रारम्भ कराने की जगह को दिखाने एवं टी०एस० की अनुमति करवा कर कार्य प्रारम्भ कराने के एवज में 87,500/-रु0 रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया है।

जिसके क्रम में शिकायतकर्ता प्रवीण सिंह उपरोक्त के द्वारा दिनांक- 06.01.2026 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई कार्यालय प्रयागराज में दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक- 09.01.2026 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, थाना/इकाई प्रयागराज की 14 सदस्यीय टीम द्वारा निरीक्षक अंजली यादव के नेतृत्व में घटना स्थल नगरपालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ के अधिशासी अधिकारी के टाइपिस्ट कक्ष में छापेमारी की। रिश्वत का मामला ढकवा नगर पंचायत का रहा, परन्तु लेनदेन का स्थल नगर पालिका परिषद् बेल्हा प्रतापगढ़ का दफ्तर रखा गया।

छापेमारी के दौरान शिकायतकर्ता से रू0 87,500/- रुपये रिश्वत लेते हुए लोकसेवक साक्षीगण व ट्रैप टीम के समक्ष आरोपी प्रशान्त सिंह पुत्र स्व० जंग बहादुर सिंह, निवासी- 81 अजीतनगर, पड़ाव वार्ड, थाना- कोतवाली नगर, जनपद- प्रतापगढ़ सम्प्रति लिपिक (टाइपिस्ट) नगर पालिका परिषद् बेल्हा प्रतापगढ़ को समय करीब 14.13 बजे प्रशांत सिंह, सम्प्रति लिपिक (टाइपिस्ट) नगर पालिका परिषद् बेल्हा प्रतापगढ़ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सवाल उठता है कि ये रिश्वत का धन अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत ढ़कवा, प्रतापगढ़ अभिनव यादव के लिए लिपिक प्रशांत सिंह द्वारा लिया गया तो उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई ?

इस रिश्वत काण्ड के दूसरे आरोपी अभिनव यादव पुत्र राजबली यादव सम्प्रति अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ढ़कवा, प्रतापगढ़, थाना- कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ को आरोपित किया गया है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए एन्टी करप्शन प्रयागराज मण्डल प्रयागराज की इकाई द्वारा थाना- कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। नगर पालिका परिषद बेला, प्रतापगढ़ के निलंबित बाबू प्रशांत सिंह पर आरोप है कि वह प्रवीण सिंह से रिश्वत की डिमांड किया था। प्रशांत सिंह नगर पालिका परिषद बेला, प्रतापगढ़ के अतिरिक्त ढकवा नगर पंचायत में पटल प्रभारी थे, परन्तु मूल तैनाती स्थल नगरपालिका से निलंबित होने के बाद सम्बद्ध स्थल पर स्वतः निलंबित हो गये थे।

सम्प्रति लिपिक (टाइपिस्ट) नगर पालिका परिषद् बेल्हा प्रतापगढ़ प्रशांत सिंह को नगर पालिका से उसे कुछ माह पहले निलंबित किया गया था। नगर पलिका में अध्यक्ष, प्रेमलता सिंह और उनके प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह एवं उनके टीम से तालमेल बेहतर न होने की वजह से प्रशांत सिंह को नीचा दिखाने के लिए निलंबित कर दिया गया था। नगर पालिका परिषद् बेल्हा प्रतापगढ़ में कर्मचारियों का अभाव था, लिहाजा निलंबन के बावजूद जन्म-मृत्यु पटल का कार्य निलम्बित लिपिक से ही लिया जा रहा था। सूत्र बताते हैं कि नगर पालिका परिषद बेला, प्रतापगढ़ से निलंबित होने के बाद भी ब्यवहारिकता में अधिशाषी अधिकारी, अभिनव यादव के कहने पर वहां का काम भी प्रशांत सिंह देखा करते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000