घरेलू कलह ने लिया खौफनाक रूप: आठ साल से वैवाहिक संबंध न होने से नाराज़ पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू कलह ने खौफनाक रूप ले लिया। आठ वर्षों से वैवाहिक संबंध न होने से आहत एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह घटना 9 जनवरी की बताई जा रही है, जबकि पुलिस ने 11 जनवरी की रात एफआईआर दर्ज की। मृत महिला को उसके पति द्वारा एमवाय अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में पति ने पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ने और ब्लड प्रेशर कम होने की बात कही, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान और शरीर पर मारपीट के सबूत मिले। इसके बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और मृतका के पति माधव चौहान को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने कबूली हत्या पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी माधव लगातार सवालों से बचता रहा और भटकाने की कोशिश करता रहा।

सख्ती बरतने पर वह टूट गया और अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले आठ वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बना रही थी, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

घटना के दिन हुआ विवाद, गुस्से में ली जान

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 9 जनवरी को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार और पृष्ठभूमि आरोपी माधव पेशे से मिस्त्री है। दंपति के दो बच्चे हैं—एक बेटा और एक बेटी। घटना के समय बेटा काम पर गया हुआ था, जबकि बेटी पढ़ाई के सिलसिले में घर से बाहर थी। घर में अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस कार्रवाई

डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी के अनुसार, आरोपी माधव चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000