ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान के बाद अलीगढ़ की सपा नेत्री रुबीना खानम को अनुशासनहीनता के चलते गिरी गाज

लखनऊ। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बीते तीन दिनों में लगातार कई घटनाक्रम बदले हैं। मस्जिद में सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने का दावा हिंदू पक्ष ने किया था। वाराणसी कोर्ट के निर्देश के बाद बीते शनिवार को ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद लगातार तीन दिनों तक मस्जिद में सर्वे हुआ। सर्वे के तीसरे और अंतिम दिन कोर्ट ने ज़िला प्रशासन को निर्देश देते हुए उस जगह को सील करने को कहा जहां सर्वे टीम को कथित तौर पर शिवलिंग मिला था। शिवलिंग मिलने के दावे के बाद आम जनता से लेकर राजनेता भी इस मुद्दे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं।
 
ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रही बयानबाजियों के बीच अलीगढ़ की महिला नेता रुबीना खानम ने हिंदुओं के पक्ष में बयान दिया था। ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम पर अब सपा ने एक्शन ले लिया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को अनुशासनहीनता के चलते रूबीना खानम को महानगर अध्यक्ष पद से हटा दिया। पिछले दिनों उन्होंने ज्ञानवापी मामले पर बयान दिया था। जिसमें कहा था अगर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी तो मुस्लिम भाई उसे हिंदू भाइयों को दे दें। रुबीना ने वीडियो जारी करके ज्ञानवापी मामले को लेकर बयान दिया था।
 
पद मुक्‍त किए जाने के बाद रूबीना खानम सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए रुबीना खानम ने कहा कि अगर मैं सपा के हिसाब से बोलती तो अनुशासनहीनता नहीं थी। जब मैंने राष्ट्रवाद, देश, बहुसंख्यकों और सभी धर्मों के सम्मान की बात कही तो मुझे समाजवादी पार्टी से पदमुक्त कर दिया गया। यही समाजवादी पार्टी का असली चेहरा है। बता दें कि अलीगढ़ की सपा महिला महानगर अध्‍यक्ष रुबीना खानम ने हाल ही में वीडियो जारी कर कहा था कि हिन्दू पक्ष ये दावा कर रहा है कि प्राचीन काल में यहां मंदिर था। किसी शासक ने बल पूर्वक मंदिर तोड़कर यहां मस्जिद बनाई थी। इस दावे के बाद हमारे धर्म गुरुओं और उलेमाओं को इस बात को समझना चाहिए कि अगर यह बात साबित हो जाती है कि प्राचीन काल में वहां पर मंदिर था। रूबीना खानम ने आगे कहा था कि अगर वहां पर मंदिर होने का दावा गलत निकलता है तो हिन्दू पक्ष को भी शांति से अपना दावा छोड़ना होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000