उत्तरप्रदेशप्रयागराज शंकराचार्य को स्नान कराने के लिए फलाहारी महाराज ने सीएम योगी को खून से लिखा पत्र By Pratibha Rajdar Last updated Jan 23, 2026 190 श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने अपने खून से मुख्यमंत्री योगी जी को पत्र लिख कर कहा है कि शंकराचार्य जी हिंदुओं के भगवान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनके पैर छूते हैं। आप दोनों सनातनी संतों के जुबानी युद्ध में का फायदा दूसरे राजनैतिक दल उठा रहे हैं। माघ मेला में दिख रहे वीडियो से स्पष्ट हो चुका है कि साधु-संतों का अधिकारियों के द्वारा अपमान हुआ है। अधिकारी मांफी मांग कर इस पूरे प्रकरण को समाप्त कर सकते हैं। आप स्वयं सनातनी महंत हैं। शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोकने पर गौ हत्या का पाप लगता है। आप अधिकारियों को माफी मांगने के लिए निर्देश दें। जिससे सोशल मीडिया पर सनातनियों द्वारा दिख रही नाराजगी को दूर कर सके। समाचार 190 Share