आईजीआई एयरपोर्ट पर बॉक्स में कंकाल मिलने से मच गया हड़कंप,जानें जांच में क्या आया सामने

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट के टर्मिनल-तीन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब प्रस्थान क्षेत्र में एक लावारिस बॉक्स में मानव कंकाल जैसी दिखने वाली वस्तु पाई गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और इलाके में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) की सुरक्षा टीम ने आईजीआई हवाई अड्डा थाने को प्रस्थान क्षेत्र में एक एयरलाइन कार्यालय के पास पड़े संदिग्ध बॉक्स की जानकारी दी।इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे तथा बॉक्स को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने पर आईजीआई हवाई अड्डा थाने के प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया।अधिकारी ने कहा कि बॉक्स की जांच की गई।जांच के दौरान पाया गया कि उसमें रखा कंकाल असली नहीं था,बल्कि आम तौर पर नर्सिंग और चिकित्सा शिक्षा में इस्तेमाल किया जाने वाला एक मॉडल था।

पुलिस के मुताबिक बॉक्स पर चस्पा एक कंपनी के लेबल पर पता अंकित था। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित कंपनी से संपर्क किया, जिसने पुष्टि की कि बॉक्स में रखा सामान शैक्षणिक उद्देश्य से बनाया गया मॉडल है।

अधिकारियों ने कहा कि जांच में सामने आया कि एक यात्री को उक्त बॉक्स को उड़ान में ले जाने की अनुमति नहीं मिली थी,जिसके बाद उसने उसे एयरलाइन स्टाफ के पास छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि बाद में यह बॉक्स हाउसकीपिंग स्टाफ की नजर में आया,जिन्होंने डायल की सुरक्षा टीम को इसकी सूचना दी और इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बॉक्स में कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई और पूरी स्थिति को तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संभाला गया,लेकिन संदेह दूर करने के लिए संबंधित वस्तु को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000