बिस्किट नहीं देने पर दो वर्ष के मासूम को बंदरों ने छत से नीचे फेंका, मौत

संभल में बंदरों ने बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शफातनगर में मोहम्मद उमर के दो वर्षीय बेटे मोहम्मद जान को सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बंदरों के झुंड ने बिस्किट नहीं देने पर छत से धक्का दे दिया। आवाज सुनकर परिजन दौड़े और लहूलुहान मासूम को निजी अस्पताल ले गए।डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजन बिलख रहे हैं। मोहम्मद उमर का मोहम्मद जान इकलौता बेटा था। मां का रो रोकर बुरा हाल है। गांव शफातनगर गांव निवासी मोहम्मद उमर ने बताया कि बेटी और बेटे में मोहम्मद जान छोटा था।

बड़े भाई अनीस के कोई संतान न होने पर मोहम्मद जान को गोद ले लिया था। सोमवार की सुबह घर की पहली मंजिल के बरामदे में अनीस की पत्नी भूरी चाय बना रही थी। इसी दौरान उनका बेटा बिस्किट लेकर कमरे से बाहर आ गया। तभी बंदरों का झुंड बिस्किट देखकर मासूम पर टूट पड़ा।बिस्किट हाथ से न छोड़ने पर बंदरों ने मासूम को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। आवाज सुनकर दौड़े तो बेटा आंगन में खून से लथपथ पड़ा था। उपचार के लिए असमोली के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शाम को मासूम का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। जिम्मेदार बंदरों से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। बंदर आए दिन किसी न किसी को काट लेते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000