दूल्हा पानी पड़ते ही कांपने लगा, शादी टूटी: दूल्हन के पिता बोले- सहारा देकर मंडप तक लाए थे, लड़के को बीमारी

सुल्तानपुर में दूल्हे की हरकतों को देखकर लड़की वालों ने शादी तोड़ दी। दूल्हा मंडप में डगमगा रहा था। दुल्हन के भाइयों ने सहारा देकर उसे बिठाया। लेकिन उसके चेहरे पर सुस्ती थी। इसके बाद ससुर ने पांव पखारने की रस्में शुरू कीं तो वह कांपने लगा। यह देख लड़की वाले भड़क गए। पहले तो उन्हें दूल्हे के नशे में होने का शक हुआ। बाद में दूल्हे के पास से दवा का एक पत्ता भी मिला।

दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे को बीमार बताकर बाकी शादी रुकवा दी। सुबह पुलिस को बुलाया गया। थाने में दोनों पक्षों के बीच करीब 12 घंटे तक पंचायत चली। लेकिन दुल्हन के परिवार वाले शादी को राजी नहीं हुए। बारात बिना दुल्हन के लौट गई। मामला जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बरुआ गांव का है।

अब समझिए पूरा मामला…

बरुआ गांव के रहने वाले घीसनराम वर्मा मनरेगा में जेई पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बेटी अर्चना की शादी गांव से 10 किमी दूर भरसारे रूपीपुर के रहने वाले राम जगत वर्मा के बेटे रवि वर्मा के साथ तय की थी।

26 नवम्बर को एंगेजमेट हुई। शादी की तारीख 19 फरवरी तय हुई थी। पिता ने बताया- हम लोगों ने शादी की पूरी तैयारी की। बेटी के लिए पूरा दहेज का सामान लेकर आए। गुरुवार की रात को बारात पहुंची। बारातियों का स्वागत किया गया। बाद में द्वार पूजा का समय हुआ तो दूल्हे की गाड़ी मंडप के पास लाई गई।

कार से आधे घंटे बाद निकला दूल्हा

पिता के अनुसार, द्वार पूजा के समय दूल्हा काफी देर तक गाड़ी से बाहर नहीं निकला। देखा तो वो गाड़ी में बैठकर बार-बार पानी पी रहा था और बाहर आने में हिचकिचा रहा था। इसके बाद उसने कोई दवा खाई। ये देखकर थोड़ा शक हुआ, लेकिन हम लोगों ने नींद न पूरी होने की बात समझकर इसे इग्नोर किया।

आधे घंटे बाद जब दूल्हा गाड़ी से उतरा तो कमजोरी लगने की बात बताई। जिसके बाद मेरे दो बेटों ने उसे सहारा देकर मंडप तक पहुंचाया। किसी तरह द्वार पूजा की रस्म पूरी हुई। इसके बाद जयमाल के स्टेज पर उसे ले जाया गया। लेकिन दूल्हे के चेहरे पर न तो कोई खुशी थी और न ही वो सामान्य लगा।

पैर धोने की रस्म पर बिगड़ी बात

पिता के मुताबिक, जब जयमाल के बाद ‘पांव पखराई’ (पैर धोने) की रस्म का समय हुआ। जब उसके पैरों में पानी डाला गया, तो वह ठंड से कांपने लगा। इसके बाद दूल्हे के परिवार वालों ने ठंड लगने की बात बताई।

दूल्हे के नाखूनों का रंग हल्का काला था। उसके पैरों में कंपन हो रही थी। हमें गंभीर बीमारी होने का शक हुआ। दूल्हे के पैरों में महावर (अल्ता) भी नहीं लगा था, जो कि शादी की रस्मों में अनिवार्य माना जाता है। ये देखकर हम लोगों ने शादी से मना कर दिया। हमने पूछा तो परिवार के लोग कोई सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

पहली मुलाकात में भी लड़के ने कोई बात नहीं की

लड़की के पिता ने बताया- लगभग 7-8 महीने पहले जब लड़का-लड़की की पहली मुलाकात कानपुर और फिर सुल्तानपुर में हुई थी, तब भी लड़के ने लड़की से कोई बात नहीं की थी। उस समय लगा कि लड़का संकोची प्रवृत्ति का है। उसकी इस हरकत को नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन अब लगता है कि कोई महत्वपूर्ण बात छिपाई गई थी।

दुल्हन ने ज्वैलरी लौटाई, दूल्हे ने 3 लाख दिए शुक्रवार सुबह 6 बजे जयसिंहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। जहां करीब 12 घंटे तक पंचायत चली। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। दुल्हन पक्ष ने सारे जेवरात वापस किए। इसके बाद दूल्हे वालों ने तीन लाख रुपए लड़की वालों को दिया। तब जाकर शाम का बारात बना दुल्हन के लौट गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000