प्रतापगढ़ के विनियमित क्षेत्र में सैय्याबाँध सीताराम धाम के बगल घोषित ग्रीन लैंड में कराया जा रहा है, अवैध निर्माण कार्य

विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता की भूमिका संदिग्ध, भूमाफियाओं से मिलकर अवैध कार्य कराने का लगता रहता है, आरोप…

प्रतापगढ़ शहरी क्षेत्र का विस्तार तो हो गया परन्तु शहरी क्षेत्र से जुड़े नए क्षेत्र की जमीनें पर भूमाफियाओं की गिद्ध रूपी निगाहें टकटकी लगाये रहते हैं और मौक़ा पते ही उस पर जबरन कब्ज़ा करके उसे अपना बना लेते हैं और उस पर निर्माण तक कर लेते हैं। कभी-कभी तो भूमाफियाओं द्वारा ऐसी जमीनों को जानबूझकर खरीद लिया जाता है और बाद में सेटिंग-गेटिंग करके उसे अच्छे दामों में बेंच लिया जाता है। ऐसे में फंसता है एक आम आदमी जिसे किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं होती। फिर वह अधिकारियों के यहाँ सुबह शाम दरबार करने के लिए मजबूर हो जाता है।

शहर के दक्षिणी क्षेत्र में प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग- 330 पर सीताराम धाम जो तहसील सदर के राजस्व अभिलेखों में सैय्याबाँध पर एन एच के पश्चिम दिशा में सीताराम धाम के बगल नाले पर जबरन नियम विरुद्ध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जबकि यह क्षेत्र ग्रीन लैंड के रूप में विनियमित क्षेत्र में दर्ज है। फिर भी विनियमित क्षेत्र के जेई उमेश यादव की मिलीभगत से उक्त अवैध निर्माण कराया जा रहा है। विनियमित क्षेत्र का चार्ज एसडीएम सदर के पास रहता है और वह नियत प्राधिकारी के तौर पर विनियमित क्षेत्र में कार्य करते हैं।

जेई पर आश्रित होते हैं, एसडीएम सदर ! SDM सदर ही विनियमित क्षेत्र के होते हैं, नियत प्राधिकारी

विनियमित क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति कराये कोई भी निर्माण कार्य कराना संभव नहीं होता, परन्तु रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के इस दौर में सबकुछ संभव है। नियम विरुद्ध तरीका अपनाते हुए ग्रीन लैंड में मानचित्र को स्वीकृति प्रदान करना और उस स्वीकृति का हथियार बनाकर नियम विरुद्ध निर्माण कर लेना भी कोई अतिश्योक्ति नहीं। ऐसा करके अधिकरियों द्वारा अपने ही कार्यों पर सवालिया निशान लगवाते हैं। आज यदि ये नियम विरुद्ध निर्माण कार्य सम्पन्न करा लिया जाता है और बरसात में पानी भरता है और गाँव डूबते हैं तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ?

पूर्वाधिकारियों द्वारा विनियमित क्षेत्र से सैय्याबाँध के पास ग्रीन लैंड घोषित होने की वजह से वहां की भूमि पर मानचित्र स्वीकृत नहीं किये जाते थे और अवैध तरीके से निर्माण कार्य की सूचना पर उसका निर्माण कार्य रोकवा दिए जाते थे। पूर्व चेयरमैन नगरपालिका स्व हरि प्रताप सिंह सैयाबांध के पास दो दर्जन से अधिक गाँव के पानी को रोकर नाले को बन्द कर काफी बड़े भूभाग में निर्माण कार्य किया गया तो उसे ध्वस्त कराने का आदेश हुआ और मामला आज भी अदालत में पेंडिंग है। एक बार तत्कालीन एसडीएम सदर संजय खत्री ने जेसीबी से जलभराव होने पर अवैध निर्माण को तोड़वा दिया था। उनके जाने के बाद हरि प्रताप सिंह उसे फिर से बन्द करा दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000