युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं

कानपुर में लड़की के भाई की धमकी के बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो बनाया। बोला- हमारे घर वालों का इसमें कोई हाथ नहीं है। हमारी मौत के जिम्मेदार दीनू, छोटे भइया आदिल हैं। इसके बाद युवक ने कमरे के कुंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड की घटना अरौल थाना क्षेत्र की है।

अब पढ़िए पूरा मामला

अरौल थाना क्षेत्र के रौगांव के रहने वाले सैयद के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा चंदू (25) केरल में प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार के लोगों ने बताया- चंदू का गांव के ही एक परिवार की रिश्तेदार नसिरापुर गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि लड़की के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।

गुरुवार शाम को चंदू घर पर अकेला था जबकि परिवार के लोग खेत पर आलू की खुदाई करने गए थे। करीब 7 बजे चंदू का छोटा भाई समीर घर लौटा और भइया को आवाज दी। जब कोई हलचल नहीं हुई तो समीर कमरे में गया। जब खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था।

युवक ने शोर मचाया। इसके बाद परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। छोटे भाई समीर ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद रस्सी काटकर चंदू की डेडबॉडी को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए साक्ष्य जुटाए।

54 सेकेंड वीडियो बनाया, बोला- मैं युवती से शादी करना चाहते हैं

सुसाइड से पहले युवक ने 54 सेकेंड का वीडियो जारी किया। उसने कहा- हमारे घर वालों का इसमें कोई हाथ नहीं है। हमारे मौत के जिम्मेदार दीनू, छोटे भइया आदिल की वजह से हम जान देने जा रहे हैं। इन लोगों ने हमें धमकी दी थी कि तुम्हें जान से मरवा देंगे। तुम्हारे पूरे खानदान को मरवा देंगे।

बाकी हमारा किसी से कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि हम उनकी लड़की से शादी करना चाहते थे। उन्होंने कहा- जान से मरवा देंगे। तुम्हारे खानदान को फंसवा देंगे।

थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया-

QuoteImage

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सुसाइड का कारण प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो भी पुलिस के संज्ञान में है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर और वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000