7 साल के बच्चे को फ्रीजर में किया बंद:दुकानदार बोला- दोबारा चोरी तो नहीं करोगे, बच्चा माफी मांगता रहा

हापुड़ में चोरी के शक में दुकानदार ने 7 साल के बच्चे को डीप फ्रीजर में बंद कर दिया। करीब 2 मिनट तक बच्चा फ्रीजर में बंद रहा। इस दौरान लोगों के पूछने पर वह बच्चे को गालियां देता रहा। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा का है। बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है। दुकानदार का कहना है कि रोज दुकानों से बच्चे चोरी कर रहे थे। सबक देने के लिए ऐसा किया था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…

शेखपुर खिचरा के रहने वाले इमरान का 7 साल का बेटा अनस सोमवार को एक दुकान से कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान पास के दुकानदार आजाद ने अनस को पकड़ लिया। आजाद उस पर चोरी का आरोप लगाने लगा। बच्चा रोते हुए मना करता रहा, लेकिन आजाद उसे पकड़कर दुकान के अंदर ले गया।

बच्चे को धमकाकर फिर से बंद किया

दुकानदार ने बच्चे को दुकान में रखे डीप फ्रीजर में बंद कर दिया। सामने आए वीडियो में दुकानदार से एक युवक बच्चे के बारे में पूछता है। इस पर दुकानदार बच्चे को गालियां देने लगता है। इसके बाद दुकानदार ने एक बार बॉक्स खोला। बच्चे को धमकाया और पूछा कि दोबारा चोरी करेगा? बच्चा मना करता रहा। इसके बावजूद दुकानदार आजाद ने फिर से बच्चे को फ्रीजर में बंद कर दिया।

बच्चे के ऊपर गुस्सा निकालता रहा दुकानदार

बच्चे को फ्रीजर में बंद करने के बाद दुकानदार आजाद चिल्लाता रहा कि इन बच्चों ने जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ये बच्चे निकल पड़ते हैं और चोरी करना शुरू कर देते हैं। आज ये पकड़ में आया है। करीब 2 मिनट तक बच्चा फ्रिज के अंदर ही बंद रहा। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी बच्चे के पिता और पुलिस को दे दी। पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और दुकानदार से बच्चे को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बच्चे का मेडिकल कराया गया है।

पिता बोले- सामान लेने गया था बेटा

पिता इमरान ने बताया- मैं ट्रैक्टर-टाली से ढुलाई का काम करता हूं। मेरे 10 बच्चे- 4 बेटे और 6 बेटियां हैं। बेटा अनस 8वें नंबर का है। अनस प्राइमरी स्कूल में कक्षा-2 में पढ़ता है। सोमवार को अनस दुकान पर सामान लेने गया था। वहां दुकानदार आजाद ने उसे फ्रीजर में बंद कर दिया। बच्चे के काफी देर तक नहीं मिलने पर हम लोगों ने उसकी खोजबीन की। बाद में हमें घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान है। सोमवार को बच्चे ने आजाद की दुकान से कुछ सामान उठा लिया था। इसी मामले में बच्चे को सजा देने के उद्देश्य से आरोपी ने उसे 2 मिनट के लिए फ्रिज में बैठा दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000