बॉयफ्रेंड ने की थी डीएलएड छात्रा की हत्याः शादी करना चाहता था, मना किया तो गला घोंटा; पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

बरेली में डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार (23) का हत्यारा उसका ही बॉयफ्रेंड निकला। नीतू की लाश 16 मई को खेत में मिली थी। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने नीतू की कॉल डीटेल खंगाली तो आरोपी अशोक कुमार (24) पर शक हुआ। जांच में पुलिस को अशोक की लोकेशन का पता चला। रविवार रात 2 बजे एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और सीबीगंज पुलिस की टीम ने ट्यूलिया अंडरपास के पास अशोक को घेर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।

वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ सीबीगंज थाना क्षेत्र के ट्यूलिया अंडरपास के पास हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया-नीतू से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया। नाराज होकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। शव को छोड़कर भाग गया।

पहले सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए-

मानपुर गांव के सोमपाल गंगवार (50), सुभाष चंद्र बोस आदर्श विद्यालय के प्रबंधक हैं। पत्नी राजो देवी गृहणी हैं। उनकी 3 बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी पूजा कुमारी (26) की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर नीतू गंगवार थी। वह बहेड़ी के दर्शन सिंह डिग्री कॉलेज में डीएलएड की पढ़ाई कर रही थी।

पिता सोमपाल ने बताया- नीतू की डीएलएड परीक्षा का केंद्र फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में था। परीक्षा देने के लिए वह इज्जतनगर के आलोकनगर के रहने वाले अपने मौसा प्रेम शंकर के घर गई थी। 3 दिनों से वहीं रुककर पेपर दे रही थी।

शुक्रवार 15 मई को भी वह रोज की तरह परीक्षा देने के लिए घर से निकली, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। मौसा-मौसी को चिंता हुई। उन्होंने उसके पिता को फोन किया। परिजन उसको तलाशने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

परिजन ने थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाई

नीतू के मौसा प्रेम शंकर ने बताया- शुक्रवार को सुबह उन्होंने ही उसे बाइक से बारादरी थानाक्षेत्र के सैटेलाइट बस स्टैंड के पास छोड़ा था। घर नहीं लौटी तो वो और परिजन शाम 7 बजे इज्जतनगर थाने पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पहले तो पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। फिर कहा कि मामला बारादरी थाना क्षेत्र का है। वहां जाकर तहरीर दे दो।

उन्होंने बताया- इसके बाद रात 12 बजे बारादरी थाने पहुंचे। पुलिस ने उनकी तहरीर ले ली और सुबह फोटो लेकर बुलाया ताकि सभी थानों में डिटेल शेयर की जा सके। साथ ही कॉलेज से भी छात्रा के बारे में पता करने की सलाह दी।

सीसीटीवी में कॉलेज से बाहर आते दिखी

मौसा प्रेम शंकर ने बताया- रात करीब डेढ़ बजे परिजन घर लौटे। शनिवार सुबह 9 बजे फरीदपुर कालेज पहुंचकर हम लोगों ने कॉलेज का सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि लड़की अकेले ही निकली थी। सीसीटीवी में वह दोपहर 12.39 बजे निकलते दिखाई दी। हालांकि, कॉलेज जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी चेक कराए तो वह कॉलेज जाते हुए दिखी, लेकिन वापस लौटते नहीं दिखाई दी। जब मामला फरीदपुर थाना क्षेत्र का निकला तो परिजन फरीदपुर थाने गए। वहां तहरीर दी।

उन्होंने बताया- नीतू की कुछ लड़कों से अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। 15 मई तक उनकी बात हुई। जब बेटी लापता हो गई तो उनसे संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से साफ मना कर दिया। उन्होंने लाश की पहचान के लिए सोशल मीडिया पोस्ट के पुलिस के फैसले पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा- हम लोग फोटो देखकर सीबीगंज थाने पहुंचे। वहां से पोस्टमॉर्टम हाउस जाकर लड़की की पहचान की। उसका मोबाइल और एडमिट कार्ड गायब था। जब हमने पहले ही गुमशुदगी और एफआईआर की तहरीर दे रखी थी तो पुलिस का पहचान कराने के लिए फोटो शेयर करना समझ में नहीं आ रहा।

अब जानिए कैसे पकड़ा गया आरोपी…

एसएसपी अनुराग आर्या ने बताया- घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया था। टीमें जांच में जुटी थीं। इसी बीच नीतू की छोटी बहन ने अपने पिता को बताया कि अशोक से उसकी अच्छी फ्रेंडशिप है। हो सकता है बहन उसके साथ गई हो। पिता ने यह बात पुलिस को बताई।

उन्होंने बताया- पुलिस ने आरोपी अशोक के गांव जाकर पड़ताल की। पता चला कि अशोक गांव से गायब है। इसके बाद सर्विलांस टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि वह दिल्ली वाले मार्ग पर जा रहा है। उसके बाद एसओजी और सीबीगंज पुलिस ने उसे एनकाउंटर में पकड़ लिया।

नीतू के पिता के स्कूल से की थी पढ़ाई

आरोपी अशोक ने बताया- वह नीतू के पड़ोस के गांव लखीमपुर भिका का रहने वाला है। उसने नीतू के पिता के मानपुर स्थित स्कूल से 2020 में हाईस्कूल किया था। तभी से उसकी जान-पहचान नीतू से हो गई थी। पहले दोनों की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे अफेयर शुरू हो गया। अक्सर दोनों का मिलना-जुलना होता था। वह रोज उसे कॉलेज छोड़ने भी जाता था।

शादी से इनकार करने पर की हत्या

आरोपी ने बताया- 15 मई को नीतू का आखिरी पेपर था। पेपर के दौरान नीतू का मोबाइल अशोक के पास रहता था। इस दौरान उसके मोबाइल पर कई और दोस्तों के मैसेज और फोन आए। ये बात उसे बुरी लगी। जब पेपर छूटने के बाद वह नीतू को छोड़ने जा रहा था, तभी उसने दो बार उसे बाइक से गिराया, लेकिन नीतू कुछ समझ नहीं पाई। अशोक ने बाइक पर चलते-चलते छात्रा से कहा, ‘तुम मुझसे शादी करोगी?’ इस पर छात्रा ने इनकार कर दिया। इस वजह से वह उसे बड़े बाईपास पर ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000