उत्तरप्रदेशअपराधलखनऊ टॉफी देने का लालच देकर:पड़ोसी ने 7 साल की बच्ची से रेप किया By Pratibha Rajdar Last updated May 30, 2026 1,202 लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने ट्रॉफी का लालच देकर बच्ची को अपने घर में बुलाया। उसके साथ रेप किया। रोती हुई बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने इस मामले को लेकर ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल करवा रही है। पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि ठाकुरगंज थाना के आम्रपाली चौकी इलाके में रहने वाले मो. शकील ने शुक्रवार लगभग 12 बजे 7 वर्षीय बेटी को टॉफी का लालच देकर घर के अंदर बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया। घर के अंदर बच्ची के साथ रेप किया। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार कि तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले कि जांच कि जा रही है। 1,202 Share