गुवाहाटी में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक पति ने पत्नी की हत्या कर उसके सिर को फ्रिज में रख दिया और हाथों की उंगलियां काट दी। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए है। शुरुआती जांच में पति पर हत्या का आरोप है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रतिभा तिवारी खुलासा इंडिया में बतौर उप-संपादक कार्यरत हैं। वे विधि स्नातक (लॉ ऑनर्स) हैं। प्रतिभा का पत्रकारिता में जुनून और समाजिक और राजनीतिक मुद्दों के गहरे समझ ने उन्हें खुलासा इंडिया के लिए एक मूल्यवान संपत्ति बना दिया है।
उन्हें अपराधिक मामलों की कवरेज करने में विशेष रुचि है और समाचार संकलन और लेखन में विशेष अनुभव है। प्रतिभा का कार्य खुलासा इंडिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। वे न्याय और समानता की पक्षधर हैं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए अपने कौशल और ज्ञान का उपयोग करने के प्रतिबद्ध हैं।