शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जंगल में बुलाया, पति संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर-धड़ अलग कर जंगल में दफनाया

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि शादीशुदा महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पुराने प्रेमी को मिलने के लिए जंगल में बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए गए और पहचान छिपाने के लिए सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कोटडीह निवासी सोनू खैरवार (30) और उसकी पत्नी मनबासो खैरवार (25) को गिरफ्तार किया है। घटना पस्ता थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान कोदौरा गांव निवासी वसीम अंसारी (35) के रूप में हुई है।

2 अक्टूबर को घर से निकला था वसीम

पुलिस के मुताबिक, वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे एक्टिवा से घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे उसकी एक्टिवा मक्का बाड़ी के पास लावारिस हालत में मिली, लेकिन वसीम का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद 3 अक्टूबर को वसीम के भाई अमीम अंसारी ने डौरा चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वसीम की तलाश में संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई।

जंगल में मिला कटा हुआ सिर

जांच के दौरान पुलिस को चिल्मा उबका जंगल में नाले के पास एक गड्ढे में कटा हुआ सिर दफन होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सिर को बाहर निकलवाया। इसके बाद वसीम के भाई को बुलाकर पहचान कराई गई। भाई ने सिर की पहचान वसीम के रूप में की।

हालांकि, उस समय शव का धड़ वहां नहीं मिला था। पुलिस ने इसके बाद आसपास के इलाके में तलाशी शुरू की। जांच आगे बढ़ने पर सिर से करीब 200 मीटर दूर एक अन्य गड्ढे में वसीम का धड़ भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, शव को इस तरह अलग-अलग स्थानों पर दफनाने का मकसद पहचान और सबूत मिटाना बताया जा रहा है।

अफेयर खत्म करना चाहती थी महिला

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मनबासो का शादी से पहले वसीम के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क को लेकर महिला और उसके पति सोनू के बीच अक्सर विवाद होता था।

पुलिस का दावा है कि मनबासो इस संबंध को खत्म करना चाहती थी, जबकि वसीम कथित तौर पर रिश्ता जारी रखना चाहता था इसी। विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने वसीम की हत्या की साजिश रची।

फोन कर जंगल के पास बुलाया

पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मनबासो ने फोन कर वसीम को जंगल के पास मिलने के लिए बुलाया। वसीम वहां पहुंचा तो कथित तौर पर मनबासो और सोनू ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए सिर और धड़ को अलग कर दिया. पुलिस के अनुसार, सिर को झाड़ियों के पास एक गड्ढे में दफन किया गया, जबकि धड़ को करीब 200 मीटर दूर दूसरे गड्ढे में छिपाया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब मामले में हत्या की पूरी साजिश, घटना में इस्तेमाल हथियार और शव को ठिकाने लगाने से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     100 रुपये के लिए रिटायर्ड टीचर की बेरहमी से हत्या,घटना के बाद इलाके में हड़कंप     |     शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जंगल में बुलाया, पति संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर-धड़ अलग कर जंगल में दफनाया     |     देश की राजधानी जंतर-मंतर में परजीवी आंदोलनकारियों ने आंदोलन के नाम पर कर रहे हैं, फूहड़ प्रदर्शन     |     लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की     |     ‘छुट्टी चाहिए तो 25000 दो’… गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाना था, अधिकारी ने मांगी रिश्वत     |     अधिवक्ता का दिनदहाड़े बाजार में मर्डर, सीने पर चढ़कर कनपटी में मारी गोली     |     राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह का बड़ा आरोप, बोलीं- इंस्पेक्टर और विवेचक ने दर्ज कर लिए मनगढ़ंत बयान     |     चार माह पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी महिला, अब गुजरात में मिला शव; 27 दिन तक फ्रीजर में रखी रही लाश     |     शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार पर पीट-पीटकर की मां हत्या; बेटा गिरफ्तार     |     सरकारी डॉक्टर ने किया सुसाइड, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000