हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्र के घर पर ED का छापा, 6 और जगहों पर जारी है, रेड

धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र के स्थानीय आवास पर शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी कर रही है। पंकज मिश्रा के घर के बाहर एहतियातन सीआरपीएफ जवान तैनात हैं। इसके अलावा साहिबगंज जिले के बरहड़वा और पतना में दो पत्थर कारोबारी कृष्णा साह और भगवान भगत के आवास पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। यहां पर भी सीआरपीएफ तैनात है। राजमहल में पत्थर कारोबारी सोनू सिंह के यहां भी ईडी की छापेमारी जारी है। अभी तक मिली जानकारी के‌ अनुसार साहिबगंज जिले में कुल 6 जगहों पर ईडी छापेमारी कर रही है।

पंकज मिश्र पर ईडी की कार्रवाई अवैध खनन को लेकर हो रही है। आईएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद से कयास लग रहे थे कि ईडी पंकज मिश्र से पूछताछ कर सकती है। ईडी की जांच में पता चला था कि मुख्यमंत्री का करीबी पंकज मिश्र अवैध खनन की निगरानी करता है और उसके ही इशारे पर झारखंड के स्टोन चिप्स को बांग्लादेश पहुंचाया जाता है। ईडी को विभिन्न स्रोतों से खनन में पंकज मिश्र की संलिप्तता की जानकारी मिली है।

सीएम हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्र ने कुछ दिनों पहले मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे ईडी की जांच से डरने वाले नहीं हैं। वो तैयार बैठे हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब ईडी अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। उन्होंने कहा था कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं। बता दें कि ईडी ने जब खनन पदाधिकारियों से अवैध खनन को लेकर पूछताछ की थी तो सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि का नाम सामने आया था। तभी से माना जा रहा था कि पंकज मिश्र पर ईडी का शिकंजा कस सकता है।

साहिबगंज में कहां-कहां ईडी का छापा…???

1- पंकज मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि, सीएम।

2- छोटू यादव, साहिबगंज, पत्थर कारोबारी।

3- वेदु खुडानिया, साहिबगंज, पत्थर कारोबारी।

4- दाहू यादव, साहिबगंज, साहिबगंज-मनिहारी फेरी सेवा संचालक।

5- संजय दीवान, ज्वेलर, साहिबगंज, बरहड़वा।

6- कृष्णा साहा (रिसौड़), पत्थर कारोबारी।

7- भगवान भगत (बरहड़वा), पत्थर कारोबारी।

8- दिलीप साह(दुलूमपुर) बाइक शोरूम।

9- भवेश भगत(बरहड़वा), पत्थर कारोबारी।

10- सुब्रत पाल, पत्थर कारोबारी, बरहड़वा मिर्जाचौकी।

11- पतरू सिंह, मिर्जाचौकी।

12- ट्विंकल भगत, मिर्जाचौकी।

13- राजू भगत, मिर्जाचौकी।

14- सोनू सिंह (राजमहल), पत्थर कारोबारी व राजमहल फेरी सेवा संचालक बरहेट।

15- निमाई शील (बरहेट), पत्थर व बालू कारोबारी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000