दुष्कर्म के अभियोग से अभियुक्त गिरफ्तार... उत्तरप्रदेशफैजाबाद नाबालिक बालिका से दुष्कर्म का आरोपी वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 22, 2022 861 प्रशांत वर्मा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूदौली श्री संदीप कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक लल्लन सिंह ऱाठौर द्वारा मय पुलिस बल के आज दिनांक 22/07/2022 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.- 343/2022 धारा- 376/506 आईपीसी व ¾ पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र बच्चूलाल निवासी ग्राम हरिहरपुर बलैया कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या को रेलवे स्टेशन रूदौली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । अभियुक्त का नाम पताः- 1. अनिल कुमार पुत्र बच्चूलाल निवासी ग्राम हरिहरपुर बलैया कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में 1. वरिष्ठ उप निरीक्षक लल्लन सिंह राठौर कोतवाली रुदौली अयोध्या। 2. कांस्टेबल शिवा जी यादव कोतवाली रुदौली अयोध्या शामिल रहे। अपराध 861 Share