फिल्मों में काम करने वाली एक लड़की ने पुलिस की वर्दी पहनकर कई ट्रक चालकों को लूटा

फिल्मों में काम करने वाली लड़की ने किया ठगने का काम…

फिल्मों में तो आपने कई अभिनेत्रियों को देखा होगा कि कैसे वो एक पुलिस का किरदार निभाती हैं, और कई बार तो अपने फिल्मों में ये भी देखा होगा कि कैसे वो पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को ठगने का काम करती है। ऐसे ही एक नज़ारा असल ज़िन्दगी में देखने को मिला जहां एक महिला पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को ठगने का काम करती थी। हालांकि वो काम तो फिल्मों में ही करती थी मगर लोगों को ठगने का काम असल में करती थी। चलिए क्या है पूरा मामला हम आपको इस खबर में बताते हैं। मामला छत्तीसगढ़ का है जहां फिल्मों में काम करने वाली एक एक्ट्रेस ने पुलिस की वर्दी पहनकर कई ट्रक चालकों को लूट लिया। यह मामला उस समय सामने आया जब ट्रांसपोर्टरों ने मिलकर पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी एक्ट्रेस और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया। साथ ही इनके पास से एक कार भी बरामद की है, जो आरोपी महिला के नाम पर रेजिस्टर्ड है। अब इस मामले में कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश अभी भी पुलिस कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी वर्दी का रौब दिखाकर कोयला परिवहन करने वाले चालकों से ये लोग जमकर वसूली किया करते थे। इस मामले में एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित ने कहा कि गुरुवार रात 10:30 बजे दो ट्रक ड्राइवर कोयला लेकर रायगढ़ से लोखंडी आ रहे थे। उसी दौरान तुर्काडीह पुल क्रॉस करने के बाद उनके ट्रक को कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। और रोके जाने के बाद उन्होंने खुद को पुलिस और माइनिंग विभाग का फील्ड ऑफिसर बताया। इसके बाद आरोपी कोयले में मिलावट करने के नाम पर सभी ट्रक चालकों से एक-एक लाख रुपये की मांग करने लगे। इसकी जानकारी ट्रक चालकों ने ट्रांसपोर्टर को दी और उनसे बात भी कराई। ट्रांसपोर्टर ने कोयले की बिल्टी होने की बात भी कही थी। इसके बाद भी कथित तौर पर पुलिसकर्मी और माइनिंग अफसर ट्रक को जब्त करने और कोयले को राजसात करने की धमकी देने लगे। तब ट्रांसपोर्टरों ने पूरे मामले की सेटिंग के लिए 2 लाख रुपये देने की बात कही और उन्हें तुर्काडीह पुल के पास उन्हें मिलने के लिए बुलाया। ट्रांसपोर्टआरोपियों को पकड़ने की योजना बनाकर अपने साथियों के साथ पहुंचा था।

कथित पुलिसकर्मी और माइनिंग अफसर भी अलग-अलग तीन कार में सवार थे। उन्हें देखकर आरोपी कार सवार युवक भाग निकले। ट्रांसपोर्टर और उसके साथियों ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा भी किया। इस दौरान एक कार कोनी थाने में घुस गई। उसमें सवार युवक कार वहीं छोड़कर भाग निकले। हालांकि,भागने से पहले आरोपियों ने ट्रक चालकों से 21 हजार रुपये भी लूट लिए थे। इस मामले की शिकायत के बाद कार मालिक गायत्री पाटले कोनी थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि कार को पति संजय भूषण पाटले ड्राइवर के साथ लेकर गए थे।  उसने पुलिस को बताया कि कार को पति संजय भूषण पाटले ड्राइवर के साथ लेकर गए थे। उनका पति अभी तक घर नहीं पहुंचा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000