एसआई ने थाने में फरियाद लेकर आई महिला को दी ऐसी भद्दी-भद्दी गालियां वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

SI ने महिला से कहा विरोध करने पर-धारा-353 लगाकर भेज दूंगा जेल…

नीमच। सीएम शिवराज सिंह चौहान और पुलिस के आला अधिकारी भले ही पुलिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक सुधार की बातें कहते रहे हों। हालांकि जमीनी हकीकत इसके उलट है। नीमच के एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें फरियादी महिला को वह न केवल अश्लील गालियां दे रहा है बल्कि धारा-353 के तहत मामला दर्ज कर अंदर डालने की धमकी भी दे रहा है। एसआई, जहां महिला को गंदी-गंदी गालियां दे रहा है, वहीं पर कई लोग मौजूद हैं। साथ ही वहां एक छोटी बच्ची भी मौजूद है। मामला नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाने का है। मामला लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला थाने पर फरियाद लेकर गई थी कि उसके सास ससुर ने खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर दिया है।

इससे फसल नष्ट हो गई। हालांकि थाने पर मौजूद एसआई मोहनसिंह चौहान ने उसकी एक न सुनी। उल्टे महिला को पुलिसकर्मियों और परिजनों की मौजूदगी में अश्लील गालियां दी। महिला जब इस बात का विरोध करने लगी तो एसआई ने धारा-353 का मुकदमा दर्ज कर बंद करने की धमकी भी लगे हाथ दे डाली। हालांकि महिला और उसके पति के खिलाफ इस थाने पर धारा 341, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज बताया जा रहा है। इस पूरे मामले पर नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि हस्बैंड वाइफ के ऊपर ए आई दर्ज है। दंपति पर पिता ने प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। पति-पत्नी जब थाने में आए तब सब इंस्पेक्टर ने अपशब्द कहे। मामले में मनासा एसडीओपी जांच कर रहे है। उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000