पत्नी ने अपने ही पति को 10 मिनट करंट लगाकर की हत्या पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

यूपी के मथुरा में एक पत्नी ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते का इस कदर खून किया है, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप जाएगी। जहां एक बेवफा पत्नी ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए अपने पति की करंट देकर हत्या कर दी। वारदात का खुलासा तब हुआ जब मृतक का फोन परिजनों के हाथ लगा। हैरानी की बात है कि आरोपी महिला की शादी मृतक से 15 दिन पहले ही हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानिए क्या है मामला? बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेलखेड़ा गांव के रहने वाले सूबेदार सिंह ने अपने छोटे पुत्र मानवेंद्र की शादी 26 मार्च 2022 को की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही मानवेंद्र की पत्नी अपने मायके वालों से बात करने के बहाने अपने पति का फोन अक्सर इस्तेमाल किया करती थी। 9 अप्रैल की देर रात मानवेंद्र अपनी पत्नी के साथ गांव के किनारे बने सूबेदार सिंह के दूसरे नए मकान में सो रहे थे।

तभी रात करीब 1 बजे मानवेंद्र की पत्नी पुराने मकान जहां सूबेदार सिंह रह रहे थे, उनके पास पहुंची और उसने बताया कि उसके पति को बिजली का करंट लगा है और वह कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। शव के पैर पर मिले करंट की तार से जलने के निशान सूबेदार सिंह तुरंत नए घर पहुंच गए। उन्होंने वहां देखा कि उनका पुत्र मानवेंद्र अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ है और उसके दाहिने पैर पर बिजली के करंट के तार से जलने के निशान हैं। आनन-फानन में सूबेदार सिंह ने आसपास के लोगों को बुलाया और बेटे को अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सभी लोगों ने इस घटना को हादसा समझा और मामला रफा-दफा हो गया। मानवेंद्र की मौत के बाद उसके फोन पर लगातार किसी न किसी के फोन आ रहे थे, जिससे परेशान होकर सूबेदार सिंह ने मानवेंद्र के फोन को घटना के 3 से 4 दिन बाद एक बक्से में रखवा दिया। घटना के करीब 15 दिन बाद मानवेंद्र की पत्नी अपने मायके चली गई। फोन की रिकॉर्डिंग से खुला राज 3 सितंबर 2022 को सूबेदार सिंह के दूसरे पुत्र के बेटे मानू ने मानवेंद्र का फोन बक्से से निकाल लिया।

मोबाइल चेक करते समय अचानक से उसने कुछ संदिग्ध कॉल रिकॉर्डिंग सुनी। इसमें उसने सुना कि मानवेंद्र की पत्नी किसी से कह रही थी कि मैंने तेरे कहे अनुसार उसको 10 मिनट तक करंट लगाया है। अब 10 मिनट के करंट से यह मर जाएगा या नहीं। तो दूसरी तरफ से आवाज आई कि 10 मिनट के करंट से तो मर जाएगा। इस पर मानवेंद्र की पत्नी ने कहा कि अगर यह बच गया तो यह मुझे मार देगा। तूने मुझे रात को 11 बजे आकर मिलने का वादा किया था, तू क्यों नहीं आया। इस दौरान कुछ अश्लील भाषा का भी प्रयोग किया गया था। बेवफा पत्नी अपने प्रेमी के साथ गिरफ्तार ऑडियो लेकर जब परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने ऑडियो की जांच-पड़ताल की। इसके बाद यह बात सामने आई कि मानवेंद्र की पत्नी जिससे बात कर रही थी वह उसका प्रेमी अतेंद्र है। मायके जाने के 15 दिन बाद ही मानवेंद्र की पत्नी अतेंद्र के साथ कहीं चली गई थी। पुलिस ने जाल बिछाकर मानवेंद्र की पत्नी और उसके प्रेमी अतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। मानवेंद्र की पत्नी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने पहले अपने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और उसके बाद बेहोशी की हालत में ही करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी।

क्या कहती है पुलिस? सीओ महावन रविकांत पराशर ने बताया कि मृतक के मोबाइल में एक ऐसी रिकॉर्डिंग मिली जिसमें पत्नी की बेवफाई सुनाई दे रही थी। आरोपी महिला अपने प्रेमी से अपने पति को 10 मिनट तक करंट देने की बात कहती हुई सुनाई दे रही है। साथ ही आरोपी महिला यह भी कहती सुनाई दे रही है कि जब तुमने 11 बजे आने का वादा किया था तो तुम क्यों नहीं आए। बस इसी आधार पर पुलिस ने कड़ी से कड़ी को जोड़ा और हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए खुलासा कर दिया। फिलहाल महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000