मध्यप्रदेश पति ने पत्नी को धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Sep 28, 2022 620 दतिया जिले के एक गांव में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि गुस्से में पति हैवान बन गया। उसने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेतकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी है। वारदात जिले के थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम दिगुवां की देर रात की बताई गई है। रामप्रकाश कुशवाहा ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी सुरजन कुशवाहा की मामूली विवाद पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव को देखा तो उसके होश उड़ गए। वहीं हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया। फरार आरोपी पति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति व पत्नी का देर रात विवाद हो गया था। विवाद के बाद हत्या जैसी वारदात घटित हो गई। अपराध 620 Share