प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी को दूध में मिला दी नींद की गोलियां रॉड से हमला कर उतार दिया मौत के घाट

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी की ही हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस ने आरोपी पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह 4 दिन में अंधे कत्ल का खुलासा हुआ, जिसका मास्टरमाइंड पति निकाला है। दरअसल पूरा मामला उमरिया के पाली थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 1 का है, जहां महिला बिंदु पासी की घर में ही रक्तरंजित लाश मिली थी। मृतिका के गहने भी गायब मिले थे। पुलिस ने मृतिका के पति रामकृष्ण पासी से बारीकी से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि रामकृष्ण पासी का पाली के वार्ड नंबर 4 खलौद निवासी महिला वंदना कोल के साथ बीते 4 वर्ष से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन पत्नी के जिंदा रहते यह संभव नहीं था। रामकृष्ण पासी ने प्रेमिका वंदना कोल के साथ मिलकर अपनी पत्नी बिंदु पासी के हत्या की योजना बनाई।

उसने कहा कि मैं अपनी पत्नी को दोपहर में दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दे दूंगा और तुम आकर नाक और सिर में लोहे के रॉड से हमला कर बिंदु को मौत के घाट उतार देना। मैं घर से बाहर रहूंगा। जिससे किसी को मेरे ऊपर शक भी नहीं होगा। 23 सितंबर की दोपहर रामकृष्ण ने पत्नी को दोपहर में खाना खाने के बाद दूध के साथ नींद की गोली मिलाकर दे दी और घर से निकल गया। योजना अनुसार रामकृष्ण की प्रेमिका ने सूने घर में आकर अचेत अवस्था में पड़ी बिंदु पासी के नाक और सिर में लोहे के रॉड से हमला कर मंगलसूत्र और कान से सोने की झुमकी निकाल ली। जिससे यह घटना लूट के उद्देश्य से की गई प्रतीत हो। पुलिस की पूछताछ में पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000