गरबा देखने गई 11 साल की बच्ची को गोली मारकर की हत्या, मां की गोद में थी बैठी

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के शारदा नगर क्षेत्र में गरबा देखने के दौरान 11 साल की मासूम लड़की की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय लड़की को गोली मारी गई वह अपनी मां की गोद में बैठी थी। गरबा के शोर में हत्यारा बड़ी आसानी से फरार हो गया। गोली लगने के बाद लड़की 12 घंटे तक जिंदगी के लिए संघर्ष करती रही परंतु जब तक डॉक्टर समझ पाते कि उसे गोली लगी है, काफी देर हो चुकी थी। हीरानगर थाना क्षेत्र के शारदा नगर में रहने वाली रक्षा शिंदे ने बताया- मैं बेटी माही और बेटे हार्दिक को लेकर कॉलोनी में चल रहे गरबा देखने के लिए गई थी। बेटी मेरी गोद में बैठी थी। कुछ देरा बाद अचानक पटाखे चलने जैसी आवाज आई। मैं कुछ समझ पाती इससे पहले ही मेरी गोद में बैठी बेटी के सिर से खून का फव्वारा फूट गया। मैं घर से 500 मीटर दूर थी। बेटी माही का सिर दबाकर मैं घर की ओर भागी। महिला रक्षा शिंदे ने बताया कि, मुझे लगा किसी ने पत्थर मारा होगा। मैं पति संतोष के साथ बेटी को लेकर बापट चौराहा स्थित बारोड़ अस्पताल पहुंची। अस्पताल ने हमें बच्ची को वहां से ले जाने को कहा।
तब हम उसे लेकर स्कीम 54 स्थित राजश्री अस्पताल ले गए। वहां सबसे पहले बेटी का सिटी स्कैन किया गया। वहां पता चला कि इसे सिर में गोली लगी है। माही के पिता संतोष किराने की दुकान चलाते हैं। वे मूल रूप से महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बेटी माही हर साल इसी पंडाल में गरबा करने जाती थी। लेकिन वह इस साल यहां गरबा करने नहीं गई थी। वहीं 6वीं क्लास में पढ़ रही थी। गरबा पंडाल में कई लोग मौजूद थे। किसी ने गरबे के दौरान गोली चलते नहीं देखी। एसआई कमल किशोर सोलंकी के मुताबिक घटना शारदा नगर के पास की है। सुबह तक उसका उपचार चलता रहा। लेकिन 9 बजे बाद तबीयत बिगड़ने लगी। सुबह 10.30 बजे उसकी मौत हो गई। मामले के इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर एवं सब इंस्पेक्टर सोलंकी ने बताया हमने पूछताछ की पर किसी ने गोली चलते नहीं देखी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक परिवार की कोई दुश्मनी या विवाद का एंगल भी सामने नहीं आया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000