महिला से ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाले कांग्रेस के दोनों विधायकों को पार्टी ने दी क्लीनचिट

भोपाल। बीते दिनों रेवांचल एक्सप्रेस में कांग्रेस के विधायकों द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया था। एक तरफ जहां भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था तो कांग्रेस ने दोनों विधायकों के खिलाफ जांच की बात थी। इसी मामले में अब एक और बड़ी खबर सामने आई है मामले की जांच कर रही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने इस मामले में आरोपी बताए जा रहे दोनों विधायकों को क्लीनचिट दे दी है। बता दें कि सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ पर महिला यात्री ने ट्रेन में छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। दोनों विधायकों को क्लीनचिट महिला यात्री से छेड़छाड़ करने के आरोप कांग्रेस के दो विधायकों पर लगने और भाजपा के लगातार हमलों के बाद कांग्रेस ने मामले की जांच अनुशासन समिति को सौंपी थी। अनुशासन समिति ने अपनी जांच के बाद रविवार को सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ को इस मामले में क्लीनचिट दे दी है।

भोपाल में अनुशासन समिति की बैठक के दौरान चंद्र प्रभाष शेखर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मामला पूरी तरह असत्य है इसलिए दोनों विधायकों को क्लीनचिट दी गई है। जानिए क्या है पूरा मामला चलिए अब पूरा मामला जान लेते हैं, मामला गुरुवार का जब रीवा से चलकर भोपाल आने वाले रेवांचल एक्सप्रेस के b-1 कोच में सफर कर रही एक महिला ने कोच में ही सवार कोतमा विधायक सुनील सराफ और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर शराब पीकर अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। महिला ने विधायकों के द्वारा छेड़छाड़ करने की बात सबसे पहले अपने वकील पति को फोन कर बताई थी जिसके बाद पति ने प्रधानमंत्री से लेकर रेलमंत्री, रेलवे पुलिस, डीआरएम जबलपुर, आरपीएफ आदि को ट्वीट कर इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद सागर जीआरपी ने छेड़छाड़ करने के आरोप में महिला की शिकायत पर दोनों विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बता दें कि इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे जिनमें दोनों विधायक ट्रेन में पुलिस व महिला से बहस करते हुए भी नजर आ रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000