पत्नी ने प्रेमी की मदद से पति का अपहरण करके हत्या करने का किया प्रयास

शाहजहांपुर। शहर में कार में सवार पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति का मफलर से गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इस दौरान पत्नी की अंगुली चबाने पर पत्नी मफलर छोड़ दिया। कार में उसकी पत्नी व उसके प्रेमी से हाथापाई हुई। अंजान चौकी के पास जाम में कार फंस जाने पर वह उतरा और शोर मचाया। पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को कार समेत दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया। चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज निवासी सूरज ने बताया कि तीन दिसंबर को उसकी शादी टिंकल निवासी मवइया थाना खुदागंज के साथ हुई थी। गुरुवार की शाम सात बजे वह अपनी पत्नी को लेकर हनुमत धाम पर बाइक से घुमाने के लिए आया था। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी ने पीलीभीत के अरुण कुमार को पहले से फोन करके यहां बुलाया था। अरुण रात आठ बजे हनुमत धाम पर कार लेकर आया। सूरज की पत्नी ने कहा कि अरुण हमारा चचेरा भाई है, जिसके साथ नई बस्ती में बीमार रिश्तेदार को देखने चलना है। सूरज ने बाइक हनुमत धाम पर खड़ी कर दी।

अरुण ने सूरज को आगे सीट पर बैठाया और उसकी पत्नी को पीछे की सीट पर बैठाया, स्वयं कार चलाने लगा। अंटा चौराहे से अंजान चौकी की तरफ कार बढ़ी तो पत्नी ने पीछे से पति का मफलर पकड़कर गला दबाने का प्रयास किया। उसने अपने आप को छुड़ाने का प्रयास किया तो पत्नी व उसका प्रेमी चलती कार में ही उसे मारने पीटने लगे। अंजान चौकी के पास जाम के कारण कार रोकनी पड़ी। किसी सूरज कार से उतर गया और शोर मचाने लगा। बचाने का शोर सुनकर सिपाहियों ने आकर कार समेत उसकी पत्नी व अरुण को पकड़ लिया। पुलिस तीनों को लेकर सदर बाजार आ गई। इस दौरान सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह थाने पहुंच गए। महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि अरुण उसका प्रेमी है और उसे फोन करके बुलाया था। सूरज का आरोप है कि उसकी पत्नी व उसका प्रेमी गला दबाकर मार डालने का प्रयास कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूरज की तरफ से अरुण कुमार निवासी रेलवे कालोनी, थाना सुनगढ़ी, पीलीभीत व सूरज की पत्नी टिंकल के खिलाफ अपहरण करके हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000