मध्यप्रदेश बेटी के प्रेम संबंध के संदेह में आकर पिता ने तकिये से मुंह दबाकर की हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 5, 2023 713 मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रेम संबंधों के संदेह में एक शख्स ने अपनी बेटी की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात नर्मदापुरम के पिपरिया थाना क्षेत्र की है। दो दिन पहले ढाडिया गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में घर में ही शव मिला था, शरीर में चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आंशका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू। इस दौरान पुलिस को लड़की के पिता पर शक हुआ। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो वह टूट गया। इसके बाद पिता ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक से बेटी का प्रेम-प्रसंग होने के संदेह में उसने रात में सोते समय तकिया से मुंह दबाकर गला घोंट कर मार डाला और सुबह नाटक करता रहा। फिलहाल मगलवारा पुलिस ने आरोपी पंचम को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। अपराध 713 Share