औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान ने अपनी खुद की सर्विस गन से गोली मारकर की जीवन लीला समाप्त

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जवान ने जबड़े पर एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल) गन रखी और शूट कर दिया। गोली चलते ही उसका जबड़ा उड़ गया। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह में उसने ये कदम उठाया। भिंड जिले का रहने वाला जवान अनुज सिंह (28) पिता शत्रुघ्न सिंह भदौरिया संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट में पदस्थ था। सितंबर 2022 से वह शिवरिया टाउनशिप में परिवार के साथ रह रहा था। परिवार में पत्नी और एक बेटा-बेटी है। दो दिन पहले ही वह पत्नी, बच्चों को मायके छोड़कर आया था। शुक्रवार को वह रात 10 बजे ड्यूटी पर आया था। उसने ड्यूटी पर जाने से पहले ही एसएलआर गन एलॉट कराई थी। इसके बाद घर पहुंचकर रात 12 बजे के करीब खुद पर फायर कर लिया।

जबड़े से खोपड़ी पार कर छत से जा टकराई गोली…

जवान अनुज ने जब सर्विस गन एसएलआर से खुद पर फायर किया तो गोली जबड़े से माथे में घुसकर खोपड़ी को पार गई और कमरे की छत से जाकर टकराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद गन को जब्त कर लिया है। घटना की जानकारी लगने पर मूंदी थाने से टीआई बृजभूषण हिरवे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे को सील कर जांच शुरू की। टीआई ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान ने खुद को गोली मारी है। वह सिंगाजी प्लांट में तैनात था। परिवार को घटना की जानकारी दी है। जवान का भाई शव लेने आया था, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। परिवार के बयान दर्ज होने के बाद ही शव को परिजन के सुपुर्द करेंगे। आरआई पुरूषोत्तम विश्नोई ने बताया कि SISF जवान अनुज सिंह भदौरिया का जिला बल से कोई संबंध नहीं है। वह सुरक्षा बल का जवान था। संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट पर सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट कंपनी ने इन जवानों को हायर कर रखा था। शासन स्तर से कई जवानों की ऑन पेमेंट पोस्टिंग थर्मल प्लांट पर की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000