शादी में लड़की से बार-बार मजाक करना दुल्हन के भाई को पड़ा भारी, दूल्हे के रिश्तेदार ने सबके सामने वार कर उतारा मौत के घाट

जिंदगी में कभी कभी मजाक इंसान के लिए इतना भारी पड़ जाता है कि उसकी जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले में आया है, जहां दुल्हन के भाई को दूल्हे के रिश्तेदार महिला से मजाक करना महंगा पड़ गया।मजाक को लेकर हुए विवााद में दुल्हन के भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र की है। दरअसल, मामला मोहतरा मोगरिया डोंगरी टोला का है, जहां निवासी संतोष सिंह की बारात 28 फरवरी को जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले प्यारे सिंह के यहां गई थी। प्यारेसिंह की बेटी अर्चना सिंह के साथ संतोष सिंह की शादी हो रही थी। इस दौरान दूल्हे के रिश्तेदार विश्वनाथ सिंह के पहचान की एक लड़की से दुल्हन के भाई शिवप्रसाद सिंह ने मजाक कर दिया था, जो दूल्हे के एक रिश्तेदार विश्वनाथ को अच्छा नहीं लगा था। दो दिन बाद शिवप्रसाद अपने 15-20 रिश्तेदारों के साथ बहन की शादी की रस्म चौथी छुड़ाने के लिए मोहतरा आया था। इसी दौरान वहां नाच-गाना चल रहा था, तभी शिवप्रसाद ने लड़की से दोबारा मजाक कर दिया, जो कि विश्वनाथ को इतना नागवार गुजरा कि उसने सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शिवप्रसाद के सिर पर लाठी से वार कर दिया। लाठी के प्रहार से शिवप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी बार मजाक करने पर किया लाठी से किया वार… 

दुल्हन के भाई शिवप्रसाद का महिला रिश्तेदार से मजाक करने से दूल्हे का एक रिश्तेदार पहले से ही नाराज था और जब एक बार फिर उसने शिवप्रसाद को उसी महिला रिश्तेदार के साथ मजाक करते देखा तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और विश्वनाथ ने गुस्से में आकर दुल्हन के भाई शिवप्रसाद की लाठी से पिटाई कर दी। सिर में तेज लाठी लगने से शिवप्रसाद घायल हो गया, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुल्हन के भाई की मौत की खबर लगते ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। वहीं घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विश्वनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शहडोल के एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि शादी समारोह में महिला को लेकर किसी ने कुछ अपशब्द कहे थे। इस पर महिला के रिश्तेदार ने अपशब्द बोलने वाले के सिर पर डंडा मारा जिससे उसकी मौत हो गई। गोहपारू पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद विश्वनाथ के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000