बाइक सवार बदमाशों ने छीनी महिला की चैन विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

मुजफ्फरपुर में महिला से चेन छिनतई हुई है। इतना ही नहीं महिला के विरोध पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दे दी। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित कामेश्री बिहार कॉलोनी की है। बुधवार शाम को चेन छिनतई के बाद महिला शोर मचाने लगी। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि SBI के सेवानिवृत बैंक मैनेजर रविंद्र श्रीवास्तव की पत्नी के गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली गई। CCTV फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

महिला की पहचान 55 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई।  महिला ने बताया कि वह घर का कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। वह ऑटो में बैठी। ऑटो से उतरने के बाद सामान ली। फिर पैदल ही घर की ओर चल दी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। दोनों ने मुंह को काले कपड़े से बांध रखे थे। पीछे बैठा एक युवक उतर गया। पॉकेट से चाकू निकाला। फिर, गले से चेन छीनने लगा। मैंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। चेन छीनने के बाद मौके से दोनो फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000