ससुर को था बहू से अवैध संबंध बेटे ने ही पिता की हत्या कर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दो घटनाओं ने गोरखपुर वासियों को झकझोर दिया है बीते दो दिनों में लगातार दो हत्याओं में रिश्तों का ही खून हुआ है। खेत में सो रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या उसके बेटे नहीं की है, हत्या के पीछे जो बात सामने आई है वह अवैध संबंधों को लेकर है। गोरखपुर में बेटे ने ही अपने सोते हुए पिता के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसका गला काट कर हत्या कर दी। वहीं पीपी गंज थाना क्षेत्र के दूसरे मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्या का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी का देहांत तीन साल पहले हो चुका था। मृतक ने उसके बाद खेत में टीन शेड का कमरा बनवाया था। जहां वह घर पर खाना खाने के बाद रात में सोने चला जाता था। बीती रात जब वह सोने गया तो सुबह खून से लथपथ उसकी लाश मिली। ग्रामीणों ने जब नजदीक जाकर देखा तो मृतक लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर पड़ा था।

हत्या इतने निर्मम तरीके से की गई थी कि हाथ की दोनों कलाइयों की नस भी काट दी गई थी। जब इसका खुलासा हुआ तो पता चला कि बड़े बेटे ने ही बाप की हत्या की है। खुलासे में जो बात सामने आई है वह बेहद शर्मनाक और रिश्तों को दागदार करने वाली है। क्योंकि मृतक का संबंध उसके बड़े बेटे की पत्नी से ही था, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को भी हो गई थी इसका विरोध बेटे ने कई बार पिता और अपनी पत्नी से भी किया था। बावजूद इसके कोई फर्क नहीं पड़ा।एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का कारण पुत्रवधू के साथ मृतक के अवैध संबंध हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस इस केस जांच में जुट गई थी। साक्ष्य जुटाने के बाद शक की सुई घर के आस-पास ही घूम रही थी। जब बड़े बेटे पर दबाव बनाया गया तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000