प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसकर युवक की पीट पीटकर कर दी गई हत्या

लखनऊ के मोहनलालगंज के डेबरिया गांव में शुक्रवार को दबंगों ने घर में घुसकर रामकरन रावत (22) की पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त परिजन खेत में कटाई करने गए थे। युवती से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस जांच करने पहुंची तो वारदात की जानकारी हुई। युवक के कत्ल से नाराज परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। देर रात करीब 9.30 बजे पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जाँच पड़ताल में सामने आया है कि हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। मृतक के पिता कालिका की तहरीर पर पड़ोसी उमाशंकर, शत्रोहन, गंगाविशुन और अमित पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। उमाशंकर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में युवती के परिजनों ने भी मृतक के खिलाफ तहरीर दी है। सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक, डेबरिया के रामजीत ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामकरन मजदूरी करता था। उसका प्रेम संबंध गांव की ही एक युवती से था। शुक्रवार सुबह परिजन पिता कालिका के साथ खेत में कटाई करने गए थे। इस दौरान घर पर रामकरन अकेला था।

आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे रामकरन की प्रेमिका के पिता व भाई घर में घुस गए। रामकरन को घसीटकर बाहर निकाला और खड़ंजे पर ले जाकर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। खून से लथपथ रामकरन किसी तरह खुद को बचाते हुए घर के अंदर भागा और चारपाई पर गिर गया। यह देख आरोपी भाग निकले। शाम करीब पांच बजे खेत से परिजन लौटे तो रामकरन को खून से लथपथ देखकर होश उड़ गए। आननफानन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन कुछ देर में ही रामकरन ने दम तोड़ दिया। रामजीत ने आरोप लगाया कि युवती के परिजन साजिशन शाम को थाने पहुंचे। रामकरन पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके परिवार की युवती की शादी तय हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को रामकरन ने घर पर हंगामा किया और युवती से बदसुलूकी की। आरोप है कि यह तहरीर युवती की तरफ से दिलवाई गई।

युवती के परिजनों की तहरीर पर पड़ताल करने पुलिस मृतक के घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। यह देख रामकरन के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। शव को कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया और केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर के मुताबिक, रात में करीब 9.30 बजे समझाबुझाकर मामला शांत कराया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस के मुताबिक, शादी से पहले ही रामकरन के गांव की युवती से प्रेम संबंध था। विवाह के बाद भी उसने संबंध बनाए रखा। इसकी जानकारी होने पर दंपती में आए दिन झगड़ा होता था। परिजनों ने बताया कि रामकरन ने पांच साल पहले पत्नी को छोड़ दिया था। पिटाई से घायल रामकरन की पीठ, पैरों व सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। मृतक के परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय उसका घरेलू इलाज करने में जुटे रहे। पुलिस छेड़छाड़ की जांच करने पहुंची। तब तक रामकरन की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जाँच कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000