ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या करने वाले बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़,मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के करपिया गांव के पास आटो चालक की गला रेत कर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने रविवार की सुबह बजहा पुलिया के पास मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य अभियुक्तों को भी शनिवार की देर शाम पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या के लिए मृतक के चाचा ने ही तीन लाख की सुपारी दी थी। आजमगढ़-मऊ सीमा पर जहानगंज थाना क्षेत्र के करपिया गांव के रास्ते पर 25 अप्रैल की देर रात एक आटो चालक की गल रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली के फरीदपुर निवासी ऑटो चालक सुनील गुप्ता (40) पुत्र रामनरायन गुप्ता के रूप में की गई थी। मृतक मूल रूप से रौनापार थाना क्षेत्र के बनावें गांव का निवासी था। नेवासा पर फरीदपुर में मिले जमीन पर वह अपने चाचा अवधेश, सुभाष चंद्र आदि के साथ रहता था। घटना के बाद मृतक के पिता रामनरायन ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चाचा अवधेश ने ही जमीन की लालच में भतीजे की हत्या के लिए मुबारकपुर के केरमा गांव निवासी प्रवीण राय उर्फ डिंपल को तीन लाख रुपये की सुपारी दिया था। जिस पर पुलिस ने शनिवार की शाम प्रवीण को महुआ मुरारपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाइक व कपड़ा के साथ 70500 रुपये भी बरामद किया। पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि आफताब व नजीर को उसने कुछ पैसे देकर सुनील की हत्या के लिए तैयार किया। इसके बाद प्लान के अनुसार 25 अप्रैल की रात उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। चाचा अवधेश को भी पुलिस ने शनिवार की रात साढ़े नौ बजे असोना गांव के पास से पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ चल रही थी कि रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि गला रेतने वाला आफताब बजहा पुलिया के पास मौजूद है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस से घिर जाने पर आफताब ने फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया तो गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल आफताब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हत्याकांड में अभी एक आरोपी नजीर की पुलिस को तलाश है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000