कौन था गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया और जेल के अंदर क्यों हुई उसकी हत्या जानें इसकी क्या थी क्राइम कुंडली

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के भीतर एक बार फिर से गैंगवॉर की खबर है। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या हो गई है। टिल्लू पर जेल में बंद बदमाश योगेश टुंडा ने लोहे की रॉड से बने सुए से हमला किया। टिल्लू को इलाज के लिए पश्चिमी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने टिल्लू को मृत घोषित कर दिया। टिल्लू रोहिणी कोर्ट में हुई फायरिंग मामले में मुख्य साजिशकर्ता था। रोहिणी कोर्ट शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था।

जेल में चार लोगों ने किया हमला…

33 वर्षीय टिल्लू ताजपुरिया तिहाड़ जेल की हाई रिस्क वॉर्ड में ग्राउंड फ्लोर पर बंद था। टिल्लू पर सुबह करीब 6:15 मिनट पर जेल में ही बंद चार बदमाशों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने सुए से हमला कर दिया। इन लोगों ने लोहे की रॉड से सुआ बनाया था। घायल अवस्था में टिल्लू को अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले जेल में ही प्रिंस तेवतिया नाम के बदमाश की हत्या की गई थी।

बाहरी दिल्ली में था टिल्लू का दबदबा…

सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, दिल्ली में अलीपुर के पास ही ताजपुर गांव का रहने वाला था। ये कुख्यात गैंगस्टर बाहरी दिल्ली और हरियाणा से अपना गैंग चलाता था। टिल्लू ने दिल्ली की मंडोली जेल में बैठे-बैठे ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवा दी थी। उसने रोहिणी कोर्ट में अपने शूटर भेजकर इस हत्या को अंजाम दिलावाया था। हालांकि, पुलिस ने दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया था। टिल्लू ने अपने साथ पवन की हत्या का बदला लेने के लिए ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई थी।

जितेंद्र गोगी से थी अदावत…

टिल्लू ताजपुरिया की गैंगस्टर जितेंद्र गोगी से भी अदावत थी। कभी जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया जिगरी दोस्त हुआ करते थे। दोनों दिल्ली के श्रद्धानंद कॉलेज में साथ पढ़ते थे। साल-2013 में कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से दोनों की बीच दुश्मनी की शुरुआत हुई। जितेंद्र अलीपुर गांव का रहने वाला था। दोनों के बीच दोस्ती में जब दरार आ गई तो दोनों ने अलग-अलग मिलकर वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। टिल्लू आगे चलकर नीरज बवानिया सिंडिकेट का हिस्सा हो गया। साल-2018 में बुराड़ी इलाके में टिल्लू गैंग ने एक गैंगवॉर के अंजाम दिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी जबकि 5 लोग घायल हुए थे। इसमें जितेंद्र गोगी का नाम सामने आया था।

तिहाड़ से चला रहा था गैंग…

दिल्ली में कुख्यात गैंगस्टर नीतू दाबोदिया की साल-2013 में एनकाउंटर में मौत हो गई थी। इसके बाद दिल्ली का डॉन कहलाने वाला नीरज बवानिया भी जेल चला गया। इसके बाद से टिल्लू और गोगी के बीच वर्चस्व की जंग तेज हो गई थी। जितेंद्र गोगी की मौत के बाद टिल्लू का दबदबा बढ़ गया था। टिल्लू को पुलिस ने साल-2016 में अरेस्ट किया गया था। इसके बाद से वह तिहाड़ से ही अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा था। इस बीच खबर थी कि टिल्लू को तिहाड़ में मारने की साजिश पहले भी असफल हो गई थी। लॉरेन्स बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग मिलकर टिल्लू की हत्या की फिराक में थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000