पुलिस ने हत्या का किया खुलासा प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर की थी हत्या

मध्य प्रदेश में इंदौर पुलिस ने एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है। तीन साल पहले एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को चैंबर में डाल दिया था। शव के ऊपर उसने नमक रखकर कंबल से ढक दिया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा तीन साल बाद किया है। हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, इंदौर तीन बच्चों के पिता विशाल को अर्चना नामक युवती को प्रेम हुआ था। अर्चना को यह नहीं पता था कि उसके प्यार के चक्कर में वह अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठेगी। परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक तीन साल पहले जब लोग कोरोना से जूझ रहे थे, तभी अर्चना विशाल को शादी के लिए लगातार परेशान करने लगी। इसकी वजह से विशाल ने एक दिन युवती को मिलने बुलाया। इसी दौरान अर्चना की चुन्नी से ही विशाल ने उसका गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं विशाल ने लाश ठिकाने लगाने के लिए अपने दोस्तों की मदद ली। दो मित्र सत्यनारायण और शिवनंदन को घर बुलाया। लाश को विशाल ने घर के पीछे बने एक गटर के चैंबर में डालकर उसके ऊपर नमक और कंबल डाल दिया। इसके बाद उसने चैंबर को बंद कर दिया।

विशाल की मंशा थी कि चैंबर में लाश आसानी से गल जाए और किसी को युवती के बारे में पता भी नहीं चले। पुलिस ब्लाइंड केस की लगातार जांच कर रही थी। तीन साल की सघन तहकीकात के बाद अंततः पुलिस ने विशाल के साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। विशाल की तलाश जारी है। दरअसल, साल-2021 में परदेशीपुरा में सड़क निर्माण और नाला चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। खुदाई में युवती के शरीर के कुछ हिस्से और कंकाल मिले थे। इसके बाद से पुलिस लगातार इसकी कड़ियां जोड़ने में जुटी थी। परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी ने बताया कि युवती की पहचान हीरानगर निवासी अर्चना के रूप में हुई है जो 6 मई साल-2020 से लापता थी। आरोपी विशाल प्रजापति ने दोस्त सत्यनारायण और शिवनदंन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी सत्यनारायण और शिवनंदन को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी विशाल फरार है। वह अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा है और पहले भी जेल जा चुका है। पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने कबूला कि विशाल की पत्नी को अर्चना से अफेयर की बात पता चल गई थी। इसके बाद विशाल ने हमसे उसे मारने की बात कही। इसके बाद गला घोंटा और लाश को चैंबर में फेंक आए थे। वहीं, पुलिस अब युवती की शिनाख्त के लिए परिवार के सदस्य का डीएनए टेस्ट कराएगी।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000