अजब-गजब का मामला पुलिस कर्मी की ही नही हो रही थाने पर सुनवाई, एसपी से लगाई गुहार

आजमगढ़ बरदह थाने पर अब पुलिस कर्मी की ही सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान हाल पुलिस कर्मी बृहस्पतिवार को एसपी आफिस पहुंच कर पत्रक सौंपा और न्याय की गुहार लगाया। मामला बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव का है। गांव के ही मनबढ़ ने पुलिस कर्मी के घर में घुस कर उसकी मां की पिटाई करने के साथ ही बदसलूकी किया और बरदह थाना पुलिस ने आरोपी का मात्र 151 में चालान कर छोड़ दिया। बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव निवासी अवनीश राय पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वर्तमान में उसकी तैनाती बलिया जिले में है। अवनीश मां-बाप का इकलौता पुत्र है और उसकी एक छोटी बहन है जो अभी पढ़ाई करती है। अवनीश के अनुसार बीते 16 मई को घर पर उसकी मां अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही मनबढ़ अर्जुन राय उसके घर पर चढ़ आया और घर में घुस कर मां की जमकर पिटाई किया और बाल पकड़ कर घसीटता हुआ बाहर तक लेकर आ गया, जहां अर्जुन की मां मांडवी राय ने भी उसकी मां के बाल पकड़ कर घसीटा और अर्जुन ने भद्दी-भद्दी गालियां दी।

जानकारी होने पर अवनीश ने 112 पर कॉल किया तो पुलिस कर्मी पहुंचे और मनबढ़ को पकड़ कर थाने ले आए। वह भी चार-पांच घंटे बाद घर पहुंचा तो थाने पर तहरीर दिया। काफी मशक्कत के बाद थाने पर तहरीर ली गई और मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। मेडिकल की कवायद पूरी होने के पूर्व ही बरदह पुलिस ने थाने लाए गए आरोपी का 151 में चालान कर जमानत करा दिया। इसके बाद वह पुनः पीड़ित के घर पहुंचा और कहा कि पैसा देकर मैं छूट गया। अबकी बार जान से मार दूगा और दूना पैसा पैसा देकर छूट जाउंगा। बृहस्पतिवार को पीड़ित पुलिस कर्मी अवनीश राय ने एसपी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा और न्याय की गुहार लगाया। अब विभागीय कर्मी के साथ ही बरदह थाना पुलिस ऐसा कर रही है तो आम जनता के साथ उसका क्या रवैया होगा यह आसानी से समझा जा सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000