हरदोई-लखनऊ रोड पर भीषण सड़क हादसा एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई में सण्डीला के टिम्बर व्यवसायी के दो बेटे अपनी-अपनी पत्नियों और दो बच्चों के साथ गुरुवार की रात लखनऊ से लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में गढ़ी जिन्दौर के पास डीसीएम ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बहुओं और दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि हादसे में दोनों भी बुरी तरह ज़ख्मी हो गए हैं, जिन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सण्डीला कस्बे के मोहल्ला जोशियाना निवासी असलम टिम्बर व्यवसायी हैं। सण्डीला चौराहा हरदोई-लखनऊ रोड पर उनका नया मकान है। गुरुवार की रात क़रीब 11 बजे असलम के दोनों बेटे कार से अपनी-अपनी पत्नियों के साथ लखनऊ से वापस लौट रहे थे. साथ में असलम की एक पोती और एक नातिन भी थी। उसी बीच गढ़ी जिन्दौर के पास सामने से आ रही डीसीएम ने कार में ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे देवरानी-जेठानी के अलावा दोनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि दोनों भाई बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। शुक्रवार को जब चारों शवों को सण्डीला लाया गया, तो वहां कोहराम मच गया. दोपहर को एक घर से एक साथ 4 जनाज़े निकाले गए, तो उसे देखने वाली हर आंख बरस पड़ी। वहां मातमी माहौल के बीच चारों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

हादसे की हकीकत जानने पहुंचे अफसर…

लखनऊ रोड पर गढ़ी जिन्दौर के पास हुए दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सुन कर हर कोई सन्न रह गया। हादसे की हकीकत जानने के लिए एसडीएम सण्डीला भी टिम्बर व्यवसायी के घर पहुंचे और वहां के लोगों से हादसे के बारे में जानकारी हासिल की। एक साथ 4 लोगों की मौत की खबर सुनते ही वहां के चेयरमैन रईस अंसारी एकदम सकते में आ गए। शुक्रवार की सुबह चेयरमैन टिम्बर व्यवसायी असलम के घर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से मिल कर उन्हें दिलासा दी। टिम्बर व्यवसायी के घर आने-जाने वालों का तांता लगा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000