पच्चास हजार का इनामी बदमाश विशाल चौधरी एनकाउंटर में हुए ढेर, ताबड़तोड़ फायरिंग में पुलिसवाले भी हुए घायल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आतंक का पर्याय बना उखलारसी का विशाल उर्फ मोनू चौधरी शुक्रवार शाम पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसके सिर, छाती, पेट में छह गोलियां लगी। मोनू अपने साथी के साथ बहन सपना के घर चितौड़ा गांव में जा रहा था। रास्ते में मुरादनगर थाना क्षेत्र में चितौड़ा पुल के पास ही पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग में मुरादनगर थाना प्रभारी की जैकेट में गाेली लगी है, जबकि दो सिपाही टिन्नू चौधरी व अरूण घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मोनू के कब्जे से विदेशी पिस्टल, कारतूस, नशीली गोलियां व थंडरबर्ड बाइक बरामद हुई हैं। उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है।

पुलिस ने रातभर की चेकिंग…

फरार आरोपित की तलाश में पूरे गाजियाबाद जिले में पुलिस ने रातभर चेकिंग की। मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखलारसी का विशाल उर्फ मोनू तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसपर हत्या, लूट, रंगदारी, जानलेवा हमले समेत अपराध के 13 मुकदमे दर्ज थे। एक अप्रैल को उखलारसी में उसने बिजली विभाग के ठेकेदार शेखर भारद्वाज की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद फरारी काटते हुए 23 मई को रेलवे रोड पर मोबाइल व्यापारी मुकेश गोयल की हत्या कर दी। उसे पकड़ने में यूपी एसटीएफ, देहात स्वाट, क्राइम ब्रांच व मुरादनगर पुलिस की टीम लगी थी। पुलिस को शुक्रवार शाम करीब चार बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मोनू अपनी बहन के घर चितौड़ा जा रहा है। टीम ने वहां चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर में माेनू वहां अपने साथी के साथ थंडरबर्ड बाइक से पहुंचा और पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। उनकी फायरिंग में एक गोली थाना प्रभारी की जैकेट में व सिपाही अरुण और टिन्नु चौधरी के हाथ में लगी।

दस मिनट तक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग…

जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों और से करीब दस मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें मोनू को छह गोली लगी और बाइक समेत झाड़ियों में गिर पड़ा। उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। घायल मोनू व दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मोनू को एमएमजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर जांच-पड़ताल करने के लिए पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। आरोपित मोनू के पास से एक बैग बरामद मिला है, जिसमें से सारा सामान बरामद हुआ। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, मोनू की मौत हो चुकी है। उसके साथी की तलाश में पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जल्दी ही उसकी भी गिरफ्तारी होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000