प्रतापगढ़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से लौट रहे युवक की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़ में शनिवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक बाजार से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में तीन बदमाश बाइक से पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया। युवक वहीं पर गिर गया, उसे लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पूरा मामला यह है कि मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर के हंसी गांव का है। मरने वाले युवक का नाम रोशन (35-वर्ष) है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले रोशन का आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के पिता असरुद्दीन ने बताया कि रोशन सुबह चाय पीने के लिए हंसी बाजार गया था। इसके कुछ देर बाद उसके साथ हादसा होने की खबर मिली। घटनास्थल पर गया तो बेटा अचेत अवस्था में पड़ा था। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। आस पास के लोगों ने बताया कि चाय पीकर युवक घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में तभी बाइक से तीन बेखौफ बदमाश आए। इन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक सीओ रानीगंज घटनास्थल पहुंचे और तनाव को देखते हुए पीएसी के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।मृतक के परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले रोशन के भतीजे का गांव के ही बच्चों से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते दबंगों ने धमकी दी थी कि गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद आज सुबह जब रोशन अपने घर लौट रहा था, तब उसे गोली मार दी गई। परिजनों ने गांव के दबंगों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बच्चों के विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने समझौता करा दिया। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस कोई कठोर कार्रवाई की होती तो शायद आज रोशन की जान बच जाती। सीओ रानीगंज विनय साहनी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000