पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल एक आरोपी की हुई मौत दो का इलाज जारी

बिहार के मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी में लूटकांड के आरोपियों से हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल तीन आरोपियों में से एक की मौत हो गई है। उसका इलाज मेडिकल में चल रहा था। मृतक की पहचान संतोष उर्फ बैगना के रूप में हुई है। उसे एक गोली लगी थी। वहीं, दो आरोपियों का अब भी इलाज चल रहा है। लूट की वारदात के बाद मोतिहारी के राजेपुर से होकर नेपाल भागने के फिराक में कार सवार तीन आरोपियों की मुजफ्फरपुर पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। इसमें लूटकांड का मास्टर माइंड मो. राशिद उर्फ डेविड, संतोष कुमार उर्फ बैगना और कौशल दास जख्मी हो गया था। जानकारी के मुताबिक, लूटकांड के आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी ताबड़ोड़ फायरिंग की थी। पुलिस और आरोपियों के बीच 17 राउंड से अधिक  फायरिंग की गई थी। मुठभेड़ में पुलिस गाड़ी पर एक गोली जाकर लगी थी। कोई पुलिसकर्मी इसमें हताहत या जख्मी नहीं हुआ था। वहीं, तीनों आरोपियों को पुलिस ने आनन-फानन में जख्मी स्थिति में मीनापुर पीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसकेएमसीएच भेज दिया गया था। फिलहाल तीनों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी थी। एसकेएमसीएच में सुरक्षा को कड़ी कर दी गई थी।

पुलिस ने मौके से एक कारबाइन, दो रेगुलर पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और साढ़े नौ लाख रुपये के साथ एक कार जब्त की थी। तीनों आरोपी सिवाईपट्टी-राजेपुर रोड से होकर नेपाल भागने की फिराक में थे। डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआइटी तीनों की तलाश में जुटी हुई थी। मुठभेड़ के बाद एसएसपी राकेश कुमार भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोगों से भी ली थी। पुलिस ने बताया कि डेविड का राइट हैंड साहेबगंज का नितेश कुमार, हथौड़ी का ललित सहनी और भरत पंडित पुलिस के हत्थे पहले ही चढ़ गया था। वहीं डेविड, बैगना और कौशल दास और अन्य चारपहिया वाहन लेकर भाग निकला था। पुलिस ने इनके पास से तीन लाख कैश, दो कट्टा, तीन जिंदा करातूस और एक किलो चरस बरामद किया था। पूछताछ के बाद इन्हीं लोगों ने डेविड और अन्य साथियों के छिपे होने की जानकारी पुलिस को दी थी। उसके बाद पुलिस ने कांटी लूटकांड में साढ़े 12 लाख रुपये कैश के साथ छह आरोपियों को दबोच लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000