शादीशुदा युवक के प्यार में पागल युवती ने प्रेमी के साथ मौत को लगाया गले,बाग में एक ही फंदे से लटककर की आत्महत्या

बाराबंकी। एक प्रेमी जोड़े का शव फंदे से लटका मिला है। युवक शादीशुदा था, जबकि युवती अविवाहित थी। दोनों गुरुवार दोपहर से ही अपने-अपने घरों से गायब थे। गांव के बाहर बाग में फांसी के फंदे से दोनों के शव लटके मिले हैं। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के के साधारण पुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर आए दिन दोनों के परिवारों के बीच विवाद भी होता रहता था। इसी विवाद के चलते एक बार प्रेमी को जेल तक जाना पड़ा था, लेकिन फिर भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग खत्म नहीं हुआ।

गांव के बाहर बाग से लटके मिले दोनों के शव 

प्रेमी युगल के आत्महत्या करने का यह पूरा मामला बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के साधारण पुर गांव का है। जहां शुक्रवार सुबह गांव के बाहर वाली बाग में एक पेड़ से दोनों प्रेमी युगल फांसी के फंदे पर लटकते मिले। जानकारी के मुताबिक प्रेमिका का नाम शालिनी था। जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। जो गांव के ही 22 वर्षीय शादीशुदा मंगल नाम के युवक के प्यार में पागल थी। पिछले काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

कल से दोनों थे,गायब 

गांव वालों ने बताया कि दोनों कल अपने-अपने घरों से अचानक गायब हो गए थे। जिसके चलते दोनों परिवारों में अफरा तफरी मच हुई थी। दोनों की काफी खोजबीन की गई, पर दोनों कहीं भी मिले नहीं। जिसके बाद आज सुबह दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटके मिले।

पुलिस कर रही मामले की जांच

ग्रामीणों की सूचना पर रामनगर थाना प्रभारी सुरेश पांडे ने पहुंचकर घटना के बारे में अपने उच्च अधिकारियों को बताया। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्रा और पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर हर्षित चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मौका मुआयना करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000