विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने सपा को दिया तगड़ा झटका उत्तरप्रदेशराजनीतिलखनऊ सपा को तगड़ा झटका देने वाले दारा सिंह चौहान कल भाजपा में होंगे शामिल By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 16, 2023 430 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोषी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने सपा को तगड़ा झटका दिया है। दारा सिंह कल सोमवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। दारा सिंह दोपहर 12 बजे राजधानी लखनऊ में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता लेकर पवित्रम पवित्रम होंगे। बता दें कि दारा सिंह चौहान आज दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे। दारा सिंह ने कल शनिवार को समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दारा सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को भेजे पत्र में अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। इससे पहले दारा सिंह 2022 में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। दारा सिंह योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री थे। दारा सिंह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में थे, आज लखनऊ पहुंच रहे हैं। 430 Share