सर्पदंश से हुई महिला की मौत ... उत्तरप्रदेशबहराइच महिला ने चूहा समझ हाथ से सांप को उठाकर फेंका, सर्प दंश से हुई मौत By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 27, 2023 761 बहराइच । जिले के बस्तीपुरवा गांव निवासी एक महिला रात में अपनी बेटी के साथ सो रही थी। तभी एक सांप आ गया। महिला को सांप ने काट लिया। लेकिन उसने सांप को चूहा समझ उठाकर फेंक दिया। लेकिन कुछ देर बार महिला बेहोश होने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बस्तीपुरवा गांव निवासी गीता देवी (25) पत्नी बलवंत कुमार मंगलवार रात को बेटी के साथ सोई थी। देर रात को जहरीला सांप बिस्तर पर पहुंच गया। सांप ने गीता देवी को काट लिया। परिवार के प्रदीप ने बताया कि सीमा ने सांप को चूहा समझ कर बिस्तर से फेंक दिया। आवाज सुनकर लोग उठे तो देखा कि सांप मौके पर मौजूद है। साथ ही सांप ने गीता देवी को काट लिया था। इस पर परिवार के लोगों ने सांप को मार दिया। इसके बाद मृत सांप को डिब्बे में बंद कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन महिला की मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम हाउस के पास लोग मृत सांप को लेकर पहुंचे। इससे हड़कंप मच गया। वन सुरक्षा अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि सांप गेहुहा गड़ार प्रजाति का है। यह काफी जहरीला होता है। समाचार 761 Share