फिरोजाबाद में सरेआम दरोगा की हत्या के चश्मदीद की जुबानी,गोली लगने के बाद भी चलाते रहे बाइक

फिरोजाबाद।उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के चंद्रपुरा चौकी प्रभारी दिनेश मिश्रा की कल गुरुवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एडीजी जोन आगरा राजीव कृष्ण के मुताबिक 6 टीमें दरोगा की हत्या की जांच कर रही हैं। दरोगा दिनेश मिश्रा के साथ बाइक पर बैठे धीरज शर्मा को भी संदिग्ध माना गया है। पुलिस धीरज से भी पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दरोगा दिनेश शर्मा अपने परिचित 30 वर्षीय धीरज शर्मा के साथ गुरुवार देर शाम दहेज हत्या मामले की विवेचना करके मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। उसी समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरोगा दिनेश शर्मा को दो गोली मारी गई थी। एक गोली उनके शरीर को भेदते हुए बाहर निकल गई और दूसरी शरीर में ही रह गई। गोली लगने के बाद खून बहने से उनकी मौत हुई।

दरोगा दिनेश मिश्रा कन्नौज जिले के सादतपुर गांव के रहने वाले थे।  परिवार आगरा के कालिंद्री बिहार में रहता है। फिरोजाबाद में चंद्रपुर चौकी छोटा इलाका है। दिनेश मिश्रा ने खाना बनाने और अपने सहयोग के लिए परिचित धीरज शर्मा को साथ रखा था। गुरुवार शाम साढ़े सात बजे जब दिनेश मिश्रा विवेचना के लिए निकले तो धीरज को भी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। धीरज ने पुलिस को बताया कि लगभग सवा आठ बजे जब वह लोग पीथेपुर चंद्रपुरा मार्ग पर थे, तभी अचानक धमाके की आवाज हुई। इस आवाज से बाइक लहरा गई। उसे लगा कि बाइक का टायर फट गया है। यह अंदेशा नहीं था कि कोई गोली चली है। धीरज ने कहा कि बाइक लहराने के बाद मैं गिर गया और दिनेश बाइक चलाते रहे। काफी आगे जाने के बाद वह भी गिर गए।अनहोनी को भांपते हुए मैनें तुरंत पुलिस को फोन किया और घटना के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद आगरा के कालिंद्री कुंज में रह रहे दिनेश मिश्रा के बेटे को कॉल कर कहा कि उनके पापा का एक्सीडेंट हो गया है, जल्दी आ जाओ। बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुई, उस समय धीरज शर्मा किसी से फोन पर बात कर रहा था। रात के अंधेरे में हत्यारों को सही से पहचान नहीं पाया। बता दें कि फिरोजाबाद की चंद्रपुरा चौकी प्रभारी दिनेश शर्मा का हेड कांस्टेबल से प्रमोशन 7 महीने पहले हुआ था। प्रमोशन के बाद दिनेश शर्मा को चंद्रपुरा चौकी का प्रभारी बना दिया गया। दिनेश शर्मा लगभग दो साल से फिरोजाबाद में ही तैनात थे। गुरुवार देर रात आईजी जोन आगरा दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी आशीष कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक देहात कुमार रणविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक शहर सर्वेश कुमार मिश्रा, एसओजी टीम और एलआईयू टीम और फोरेंसिक टीम मौजूद रही। 

दीपक कुमार ने पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी कि इस केस का जल्द खुलासा होना चाहिए। आखिर क्यों एक दारोगा की इस तरह हत्या कर दी गई। कोई पुरानी रंजिश थी या बदमाशों ने लूट के इरादे से हत्या की। इसके साथ पुलिस कई पहलुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी है। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि पुष्ट हो सके कि हत्यारे कौन हैं। वह किस वाहन से आए और क्यों हत्याकांड को अंजाम दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000